Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में घरेलू विवाद को लेकर समीर सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई राजू सूर्यवंशी (22) की लोहे की तवा से हमलाकर मार डाला। पुलिस ने राजू सूर्यवंशी की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर किया। आरोपी समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 07.00 बजे मृतक राजू सूर्यवंशी अपने पत्नी को बोला की मेरा पेंट शर्ट और पर्स को दो मैं काम तलासने के लिए भुपदेवपुर रायगढ़ जाउंगा, तब उसके पत्नी बोली की पर्स को नहीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी थी . इस बार रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 18 मई तक आयोजित की जाएगी लेकिन इसी बीच PRSU ने वार्षिक परीक्षा 2024 की टाइम टेबल में संशोधन किया है। बता दे कई विषयों के तिथियों में लोकसभा चुनाव 2024 होने के कारण बदलाव किया गया हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिए हैं। अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। अब चुनावी दंगल में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बालोद दौरा है।विधानसभा स्तरीय सभा से लोकसभा चुनाव के प्रचार का जिम्मे उठाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री साय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में संचालित आनंदाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक से आनंदाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां वृद्धजनों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर ने वृद्धजनों को फल वितरण किया और गर्मी को देखते हुए आनंदाश्रम के लिए कूलर भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल और आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

एनआरएलएम महिला समूह ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में जिले के मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रैली, नुक्कड़, नाटक, स्लोगन, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, दीवार लेखन सहित विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत विचारपुर, सिल्ली, नवागांव दयाली, पथर्रा सहित विभिन्न ग्रामों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन महिला समूह ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के…

Read More

औसत से कम मतदान वाले केन्द्रों में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने नोडल अधिकारियों को किया प्रोत्साहित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के औसत से कम मतदान वाले केन्द्रों में स्वीप गतिविधि के माध्यम से अभियान चलाकर मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों का जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने अधिकारियों को जिले में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के लिए सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस के खस्ताहाल पर तीखा कटाक्ष कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से यह कहती रही है कि कांग्रेस का कोई नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है और उन्हें हार का भय सता रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दरअसल कांग्रेस की करारी हार का घोषणा पत्र है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस…

Read More

ईवीएम को लेकर प्रलाप करके बघेल अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन करने पर उतारू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के खिलाफ दायर याचिकाओं को रद्द कर दिया हो और याचिकाकर्ताओं पर जुर्माना भी ठोका है, तब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईवीएम को लेकर प्रलाप करके अपनी हताशा का प्रदर्शन करने पर उतारू हो गए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि इसी ईवीएम से निकले जनादेश से कभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने वाले बघेल आज ईवीएम पर उंगली उठाकर दरअसल अभी से अपनी तयशुदा हो चुकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आचार संहिता लागू होने के बाद से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला के सरहदी क्षेत्रो में एसएसटी की टीम का गठन कर अन्य जिले व राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। आज बुधवार को एसएसटी की टीम चेक पोस्ट नाका भांसी में बचेली की ओर से आ रहे मारूति कार क्रमांक सीजी 18 के 4117 के चालक झुमुक लाल नागेश पिता सुदरू राम नागेश निवासी सुभाष नगर बचेली को रोक कर जांच किया गया, जो की कार के अन्दर डेस्क बोर्ड…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) के तहत कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन में तेलम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष चुला उर्फ सूले मण्डावी पिता स्व. पाण्डू मण्डावी निवासी तेलम डोंगरीपारा थाना कटेकल्याण ने आज बुधवार को कमाण्डेंट नीरज यादव 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन एवं द्वितीय कमाण्ड अधिकारी विवेक कुमार सिंह 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण कराने में 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

Read More