Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत पाम इकलेव कॉलोनी मे विपिन अग्रवाल नामक युवक ने दो मंजिला इमारत की बालकनी से कुदकर मौत को अपने गले लगा लिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक जशपुर के बगीचा का रहने वाला है, सूत्रो से जानकारी मिली कर्जा ज्यादा हो जाने पर आत्महत्या कर लिया, युवक प्रापर्टी डीलर का काम भी करता था। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More

कहा- आईईडी के कारण नहीं हो रहा बस्तर का विकास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल युवक से मिलने डिप्टी सीएम विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे। युवक से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर का विकास नहीं हो पा रहा है, इसका कारण बस्तर की सड़कों में भींचा हुआ आईईडी भी है। बीजापुर के गंगालूं थाना क्षेत्र में रहने वाला गुड्डू मेकाम (18 वर्षीय) आईईडी के विस्फोट में घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक से मुलाकात करने रविवार को डिप्टी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सिंधी पंचायत एवं श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी का तीन वर्षीय कार्यकाल 2024-2027 का चुनाव सभापती मदनलाल हासानी के द्वारा आज रविवार को सिंधु भवन में सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाया गया। जिसमेे संरक्षक-उधाराम मूलचंदानी एवं गोवर्धन दास नवतानी को नाया गया है, अध्यक्ष-मनीष मूलचंदानी, उपाध्यक्ष-सुनील दण्डवानी, सचिव-हरेश नागवानी, सहसचिव-बृजलाल नागवानी, कोषाध्यक्ष-विशाल दुल्हानी बनाये गये हैं। इसके साथ ही श्रीगुरुसंगत गुरुद्वारा कमेटी के तीन वर्षीय कार्यकाल का चुनाव भी इसी के साथ सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाया गया, जिसमें अध्यक्ष-सुंदर दास भोजवानी, सचिव-संतोष बसरानी, कोषाध्यक्ष-शंकर नानकानी को दयित्व सौंपा गया है। सिन्धी समाज के संचालन के लिए सर्वसम्मति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद छग. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर लोकसभा सीट के सफल चुनाव संचालन के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस चुनाव संचालन समिति में कांग्रेस के बस्तर विधान सभा के विधायक लखेश्वर बघेल को संयोजक बनाया गया है। साथ ही 38 नेताओं को इस टीम में जगह मिली है। उक्त टीम लोकसभा चुनाव में बूथ लेवल पर प्रचार-प्रसार करेगी। विदित हो कि बस्तर में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना छोटे डोंगर से महज 500 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने 04 खड़ी ट्रक वाहनों में देर रात डीजल टैंक फोडक़र आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार देर रात 20 से 30 की संख्या में नक्सली ग्रामीण वेश भूषा में पहुंचे और ट्रक चालकों को पहले तो ट्रक से नीचे उतारा और मोबाइल फोन छीनकर एक तरफ खड़े कर दिया जिसके बाद लौह अयस्क लदे चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, मौके पर पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कल दिवस पर छत्तीसगढ़ में रहने वाले उत्कलवासियों और पड़ोसी राज्य ओड़िशा की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की प्रगति में ओडिशा वहां के लोगों और संस्कृति के समृद्ध योगदान को जानने का अवसर है। उत्कल दिवस हम सभी के लिए एक यादगार दिन है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा में लगातार अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने पूरी कोशिश की जा रही हैं वावजूद इसके लोग बाज नहीं आ रहे हैं, और धड़ल्ले से शराब की बिक्री करते नज़र आ रहे हैं. इसी कड़ी में विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा राजेंद्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर के पास रेलवे ट्रेक के बीच एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मालगाड़ी से कटकर उसने अपनी जान दी है या फिर वह हादसे का शिकार हो गया है, इसका खुलासा अभी नहीं जो पाया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।कोरबा में टीपी नगर और सीएसईबी चौक के मध्य मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस…

Read More

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर यदि विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की अमावस्या तिथि 08 अप्रैल को है और इसे सोमवती अमावस्या के नाम जाना जाता है। तर्पण से प्रसन्न होते हैं पितृधार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या तिथि पर तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की…

Read More

नई दिल्‍ली। आईपीएल 2024 में शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्‍स के बीच 11वां मैच इकाना स्‍टेडियम पर खेला गया। इस हाई स्‍कोरिंग मुकाबले में बेशक लखनऊ सुपरजायंट्स ने दमदार बल्‍लेबाजी की और मुकाबला 21 रन से अपने नाम किया। इस मैच में क्विंटन डी कॉक (54) और शिखर धवन (70) अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज रहे। इस बेहतरीन पारी के दम पर शिखर ध्‍वन ने ऑरेंज कैप की लिस्‍ट में लंबी छलांग लगाई है। शिखर धवन ने एलएसजी के खिलाफ 50 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 70 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज अब…

Read More