Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उरला क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में युवक की लाश मिली है। युवक से सिर पर गहरे चोट और फूटी बीयर की बॉटल मिलने से बॉटल मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान 18 वर्षीय विजय यादव के रूप में की गई है। उरला थाना क्षेत्र में घटना की जांच के लिए पुलिस और FSL की टीम मौके पर मौजूद है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया. राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें कि मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 6 और विधानसभा चुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी, अनाकपल्ली से वी वेंकटेश, इलुरु से लावण्या कुमारी, नरसराओपेट से एलेक्जेंडर सुधाकर, नेल्लोरे से कोप्पुला राजू और तिरुपति से चिंता मोहन को टिकट दिया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को 7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा. तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा घायलों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से भी बात की। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बातकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि घायलों…

Read More

PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख, कहा -जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी मुरुम खदान में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है।वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एम्स रायपुर और दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस की ओर से मौत के आंकड़े की पुष्टि की गई है। आपको बता दे पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिये हिस्सेदारी न्याय लागू करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में हिस्सेदारी न्याय भारत के सामाजिक संरचना में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेगा। कांग्रेस पार्टी पिछले सात दशकों से समाज के पिछड़े, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों एवं जातियों के हक और अधिकार के लिए सबसे अधिक मुखरता के साथ आवाज़ उठाती रही है। कांग्रेस लगातार उनकी प्रगति के लिए प्रयास करती रही है। लेकिन जाति के आधार पर होने वाला भेदभाव आज भी हमारे समाज की हकीकत…

Read More

बघेल पूरे पाँच साल भाजपा प्रवक्ताओं पर, पत्रकारों पर सौ-सौ मुकदमे लादकर बदलापुर की राजनीति करते रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने ईडी समेत केंद्रीय जाँच एजेंसियों की कार्रवाईयों को राजनीतिक षड्यंत्र और प्रतिशोध की राजनीति बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया है। श्री कश्यप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के किसी एक फैसले को लेकर जाँच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाकर बघेल अपने भ्रष्टाचार और धत्कर्मों के दाग धोने की फिजूल कवायद कर रहे हैं, ऐसे किसी प्रॉपगैंडा से भूपेश बघेल को कोई लाभ नहीं होने वाला है। वन…

Read More

2018 के अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करने पर क्या चरण दास महंत भूपेश बघेल को डिफाल्टर बोलेंगे? कवासी लखमा का बयान साफ बता रहा है कि टारगेट किलिंग किनके इशारो पर हो रही है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मानसिक संतुलन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद फिर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिम्स में कार्यरत डॉक्टर पूजा चौरसिया के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज पर मृतिका पूजा चौरसिया से दोस्ती कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। जिस पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल, अमित कुमार वर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी तोरवा के द्वारा अस्पतालीय मेमो लाकर प्रस्तुत किया गया जिसमे मृतिका पूजा चौरसिया के मृत्यु के संबंध मे लिखा था। जिस पर मर्ग कायम कर मृतिका पूजा चौरसिया का अज्ञात कारण से मृत अवस्था मे चोटें आयी थी। सिरगिट्टी थाना प्रभारी के द्वारा…

Read More