Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उद्घोषक कक्ष एवं मीडिया सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण विकासखण्ड में एसडीएम जयंत नाहटा द्वारा ग्राम पंचायत भुसारास, एड़पाल, बड़ेबेड़मा एवं कोरीरास का आज गुरूवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भुसारास के एफआरए क्लस्टर का निरीक्षण कर एफआरए हितग्राहियों से चर्चा की गई एवं एफआरए क्लस्टर का डीपीआर तैयार कर कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देश दिये। ग्राम पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से बैठक कर ग्राम की समस्याओं के संबंधों में चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा बंदोबस्त त्रुटि, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं डेम से सिंचाई हेतु सोलर पैनल काम नहीं करने की समस्या…
इस निर्णय ने कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी दलों का पिछड़ा वर्ग विरोधी डीएनए जगजाहिर कर दिया है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आरक्षण को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा फैसले का स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के गाल पर करारा तमाचा बताया है। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का मिथ्या आरोप भाजपा पर मढ़कर अनर्गल प्रलाप करने वाली कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन ने पिछड़े वर्ग के हक पर डाका डाला, उसे लूटा, पिछड़े वर्ग के लोगो के साथ षड्यंत्र किया। श्री साव ने कहा कि इस निर्णय ने…
इंडी गठबंधन की ममता बनर्जी संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और उनके साथी राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर घूम रहे है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस कथन का तीखा प्रतिकार करते हुए न्यायालय की खुली अवहेलना करार दिया है, जिसमें ममता बनर्जी यह कहती नजर आ रही हैं कि “मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करूंगी, बंगाल में मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देना नहीं छोड़ूंगी।” श्री देव ने आरक्षण को लेकर दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले के बाद बनर्जी…
? पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सायबर फॉड के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान ? ऑपरेशन प्रहार, पीडितो की फॉड राशि वापस दिलाने किये जा रहे विशेष प्रयास खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सायबर फायनेन्सियल फॉड के सामली की गम्भीरता से लेते हुये ए.सी.सी.यू. विलासपुर को बैंकों में होल्ड प्रकरणों को सूचीबद्ध कर संबंधीत पीडितों को उनकी फॉड राशि वापस दिलाने के निर्देश दिये गये। निर्देश के पालन में ए.सी.सी.यू, बिलासपुर द्वारा वर्षवार पृथक-पृथक सूची तैयार कर संबंधित फरियादियों से संपर्क कर उनकी फॉड राशि जो सायबर तेल द्वारा विभिन्न संदिग्ध बैंक अकाउंट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दिनाँक 15/05/2024 को प्रार्थी रूपेष कुमार कश्यप निवासी भेंड़ीमुड़ा रतनपुर थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14/05/2024 को करीब 12:00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक CG 10X 9013 को महामाया मंदिर परिसर में भागवत मंच के पास खड़ा कर महामाया मंदिर दर्शन के लिये गया था। वापस करीबन 03:00 बजे प्रार्थी मंदिर दर्शन कर वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहाँ पर नहीं थी। जिसकी आस पास पता तलाश की तो पता नही चला। प्रार्थी की मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट…
निगम कमिश्नर बच्चों से हुए रूबरू कैरियर संबंधी दिए टिप्स कैंप में ग्रामीण बच्चों को कराया जाएगा शहर भ्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन बहतराई स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। 23 मई से शुरू हुए जिला स्तरीय समर कैंप के पहले दिन आज निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने बच्चों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिला स्तरीय समर कैंप ‘पंख’ में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लगभग 200 छात्र छात्राएं शामिल हैं। बहतराई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में निगम कमिश्नर ने बच्चों को कैरियर से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात मे आम पेड़ के नीचे युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार की शाम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंड्री निवासी दीपक चौहान (30) मंगलवार की शाम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। अगले दिन बुधवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 जून से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के गांव-गांव और शहरों में शाला प्रवेश उत्सव का प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाएगी। बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दिन वेलकम पार्टी भी दी जाएगी। स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा सचिव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया के जंगल में, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की संयुक्त टीम आज सुबह गुरुवार को संयुक्त अभियान पर तीनों जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर से एक हजार से ज्यादा जवानो को रवाना किया गया। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों…

