Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में एक पिता पुत्र को 6 अपराधियों द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की घटना राज्य के कानून व्यवस्था का आईना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार…
छत्तीसगढ़ में आरक्षण बाधित करने वाले भाजपाई किस नैतिकता से कलकत्ता हाईकोर्ट के मामले में गाल बजा रहे हैं? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित तमाम भाजपा नेताओं के आरक्षण को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने साक्षात्कार में स्वंय ही स्वीकार किया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मुस्लिम संप्रदाय के लगभग 70 जातियों को ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया, अब चुनावी लाभ के लिये भाजपाईयों के सुर बदल गये। विष्णुदेव साय की…
गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायकों, माईक्रोआर्जवर का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना चार जून को कृषि उपज मंडी बेमेतरा के निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रातः 08.00 बजे से शुरू होगी। आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक /गणना सहायकों ,माईक्रोआर्जवर का प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। पहली पाली का प्रशिक्षण 11 बजे पूर्वाह्न और दूसरी पाली प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से हुआ। पहली पाली में मतगणना दल क्रमांक 01 से32 तक शामिल होंगे। वही दूसरी पाली में क्रमांक 33 से 64 तक के…
समय सीमा में आवास पूर्ण नहीं होने पर की जाएगी वसूली की कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार सीईओ ज़िला पंचायत टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में सीईओ जनपद पंचायत बेमेतरा की अनुशंसा पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.), बेमेतरा द्वारा आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समय सीमा पर आवास निर्माण पूर्ण नही कर रहे हितग्राहियों से योजनान्तर्गत अंतरित राशि वसूली हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं । इसके अंतर्गत ग्राम बैजी ग्राम पंचायत बैजी से 01, ग्राम नवलपुर ग्राम पंचायत बिलई से 03, ग्राम खपरी व ग्राम मुंगेली ग्राम पंचायत बाराडेरा के क्रमशः 5 व 1 हितग्राहियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के ओडिसा राज्य की सह प्रभारी लता उसेंडी ने ओडिसा सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने ओडिसा की एक आदिवासी महिला को देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठाकर, देश के पूरे आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया। वहीं दूसरी तरफ ओडिसा के मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय को गरीबी का दंश झेलने के लिए छोड़ दिया है। ओडिसा का आदिवासी समुदाय आज भी विकास से कोसो दूर है। इस कृत्य के लिए ओडिसा की जनता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कभी माफ नहीं करेगी। जनता इस बार विधानसभा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा नक्सलियों से पुनर्वास नीति के तहत सुझाव मांगने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर सरकार दिग्भ्रमित है। सरकार को यह समझ ही नहीं आ रहा है उसे करना क्या है? अभी तक सरकार ने 5 महिने में कोई नक्सल नीति नहीं बनाई है। पूर्ववर्ती सरकार की नीति जो पूरी तरह से सफल थी विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति को भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया है। पुरानी नीति खारिज करने के बाद अभी तक वर्तमान सरकार ने नक्सलवाद को लेकर अपनी कोई नीति घोषित नहीं किया है। सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में बांग्लादेशी शरणार्थियों को दिए गए पुनर्वास पट्टे की जमीन को बेचने के थोक परमिशन के मामले में पूर्व कलेक्टर संजीव झा के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। पुनर्वास जमीन बेचने का परमिशन देने वाले तत्कालीन कलेक्टर के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में भी शिकायत की गई है। शहर से लगे इलाके में पुनर्वास पट्टे की जमीन को थोक में बेचने का परमिशन पूर्व कलेक्टर संजीव झा ने दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी शिकायत की थी। केंद्रीय लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अवर सचिव रुपेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।अपनी पराजय नज़दीक देखकर राहुल गांधी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर बेतुके बयान दे रहे हैं। वो शायद 5 साल का भूपेश काल भूल गए हैं, जब पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया या फिर आपातकाल भूल गए हैं जब मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया गया था। पहले विपक्ष हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते थे और अब हार सामने देखकर मीडिया पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी(25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो…
राजस्व की पेंडिंग मामलों पर कहा- संबधित अधिकारियों पर गिरेगी गाज… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी और नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के 300 सीटों पर जीत के दावे को हास्यास्पद बताया है। वहीं राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ है वाले बयान को लेकर केबिनेट मंत्री वर्मा ने भारतीय मीडिया को देश की ताकत बताते हुए राहुल पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने राजस्व के पेंडिग मामलों पर सख्ती दिखाई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश में राजस्व की पेंडिंग मामलों…

