Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रीमियर लीग महावीर क्रिकेट कप सीजन 8 के माध्यम से सेवा कार्य हेतु एम्बुलेंस संचालन के लिए शहर के हाता ग्राउण्ड में बीते पखवाड़े भर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव एवं विशिष्ट अतिथि ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा व दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनूप जैन के आतिथ्य में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना सोनपुर के ग्राम कांदुलनार में नक्सल विरोधी अभियानों एवं सोनपुर-ढोढरीबेड़ा-मसपुर-होरादि- गारपा- कांदुलनार से सितरम-मरोडा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं बीएसएफ 133वीं, 129वीं, 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार में नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किया गया है। विगत एक वर्ष में अब तक नारायणपुर जिले में 12वां नवीन कैंप कांदुलनार में खोला गया। ग्राम कांदुलनार ओरछा ब्लाक के कोहकामेटा तहसील व थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित है। ग्राम कांदुलनार में नवीन कैंप स्थापित होने से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को घरवालों ने पकड़कर सबसे पहले उसकी जमकर पिटाई और फिर इसके उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां परमेश्वर पटेल नामक युवक ने 500 रुपए का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने डरने की बजाय होशियारी दिखाई और दौड़कर सीधे अपने चाचा को पूरी बात बता दी। बच्ची की तत्परता ने…

Read More

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली जनजातीय गांव की तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित गांव पटपरी में निवासरत 25 बैगा परिवारों के जीवन में अब अंधेरा नहीं रहा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां के सभी बैगा परिवारों के घरों में क्रेडा की ओर से निःशुल्क सोलर सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनके आशियाने अब रोशनी से जगमगा उठे हैं। शासकीय योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पटपरी गांवों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और पहचान जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर शासन-प्रशासन ने जनजातीय समुदायों…

Read More

मुख्यमंत्री खल्लारी में कंवर-पैंकरा समाज के महासभा में हुए शामिल 55 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के खल्लारी ग्राम में आयोजित आदिवासी कंवर-पैंकरा समाज महासभा एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री का कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महासभा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खल्लारी माई, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राम जानकी भगवान एवं कंवर समाज की जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 11 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सवेरे दस बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। लोक निर्माण विभाग के सचिव, प्रमुख अभियंता, सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता सहित सभी जिलों के कार्यपालन अभियंता बैठक में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना के अंतर्गत, देश के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ने की पहल को और सुदृढ़ बनाने हेतु, अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जाएगा।    यह कदम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी ढंग से प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। आधार कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, और वित्तीय सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।   योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थ ऑपरेटर्स को LMS (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम)…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 अप्रैल को हाटकेश्वर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं।    साय ने कहा कि महात्मा…

Read More

  *डी.बी.टी. के जरिये 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये की राशि अंतरित* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई…

Read More