खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रीमियर लीग महावीर क्रिकेट कप सीजन 8 के माध्यम से सेवा कार्य हेतु एम्बुलेंस संचालन के लिए शहर के हाता ग्राउण्ड में बीते पखवाड़े भर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव एवं विशिष्ट अतिथि ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा व दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनूप जैन के आतिथ्य में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के जज्बे को मैं सलाम करता हूं जो पिछले कई वर्षों से इस आयोजन के माध्यम से बेजुबान जानवरों को भोजन मुहैया कराते आ रहे हैं, लेकिन इस बार जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने आकस्मिक परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को एम्बुलेंस न मिल पाने की पीड़ा को महसूस किया है, और आयोजन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एम्बुलेंस मुहैया कराने का बीड़ा उठाया। यही वजह है कि इसके सभी सदस्य भगवान महावीर के दिखाये हुए रास्ते पर चलकर एक नेक उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रयास के लिए मैं उपस्थित समस्त खिलाड़ियों एवं आयोजनकर्ताओं को भविष्य में इसी तरीके के बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामना देता हूं और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा ने कहा कि सेवा भावना से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए सफलतापूर्वक किया गया यह आयोजन सकल जैन समाज की एकता को प्रस्तुत कर रहा है। जो कि अन्य सभी समाजों के लिए एक मिशाल के रूप में उदाहरण है। आयोजनकर्ता एवं खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में शामिल हुए उन सभी को मैं अपनी ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।
दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि जैन समाज के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा संचालित करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया था, आज उसे पूरा कर समाज के युवाओं ने भगवान महावीर के बताये हुए रास्ते पर चलकर समाज का नाम रोशन करने का कार्य किया है। मैं समस्त खिलाड़ियों व प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओं को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस सामाजिक कार्य में अपनी अहम भागीदारी निभाई।
मैच के अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि भंवर बोथरा एवं अनूप जैन ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को पुरस्कार, ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह भेंट किए। एवं फाइनल मैच के साथ ही पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए राजेश बाफना को बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया। साथ ही बेस्ट बैट्समेन कुशल लुंकड़ व बेस्ट कैच का पुरस्कार संयम जैन को दिया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

