Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 26 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 जून तक मौसम खराब रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 26 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटेंगे। सीएम साय सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार आज सीएम साय मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। सीएम हाउस में 1 बजे सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश के हर जिले से मीसाबंदियों को आमंत्रित किया गया है। मीसाबंदियों के परिवारजनों का भी सम्मान होगा. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय सभी के साथ भोजन करेंगे।

Read More

कहा- मन लगाकर पढ़ाई करें और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले में हत्या का मामला सामने आया है, यहां विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का है, जहां मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. दोनों शराब पी रखे थे। विवाद के बाद आवेश में आकर पत्नी ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बेटे ने तत्काल अपने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने पति इंदरलाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाली है, जिसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक, 22 जुलाई से प्रारम्भ होकर मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए उग्र प्रदर्शन में आगजनी की घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात में शामिल थे। बता दें कि, बीते 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था।गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज…

Read More

नगर पालिका मुंगेली के सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद से लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं। सभी अधिकारी आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनदर्शन में एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत किए गए विभिन्न कार्यों के लंबित भुगतान के संबंध में शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि कार्य का समय पर मूल्यांकन नहीं होने के कारण उनका भुगतान लंबित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हमारे देश को स्वतंत्र हुए 76 साल हो चुके हैं, लेकिन हम आज भी 163 साल पुराने ब्रिटिश कानूनों का पालन कर रहे हैं। भारत का प्रशासनिक तंत्र 1935 के अधिनियम पर आधारित है। समय और परिस्थितियों के अनुसार, हमारे संविधान में बदलाव की नितान्त ही आवश्यकता है। देश के कुछ तथाकथित नेता अपने स्वार्थ के कारण इन कानूनों में बदलाव नहीं करना चाहते। भारतीय दंड संहिता (IPC), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC), राजस्व और पुलिसिंग के नियम आज भी ब्रिटिश शासनकाल के अनुसार चलते हैं। इन कानूनों का मूल उद्देश्य अंग्रेजी शासन के विरोधियों का…

Read More

पहले नवीनीकरण के लाइन में लगाया अब राशन कार्ड वितरण के लिए यह गरीबों के साथ मजाक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राशन कार्ड में अपनी फोटो लगाने के लिए गरीबों को लाईन में लगा रहे हैं पहले नवीनीकरण के नाम से सबको परेशान किया गया लाईन में लगाया गया और अब राशन कार्ड वितरण के लिए लाइन में लगाया जा रहा है दफ्तरों के चक्कर लगवाया जा रहा हैं गरीब हताश और परेशान है भाजपा की सरकार गरीबों के साथ भद्दा मजाक भाजपा की सरकार कर रही है। प्रदेश…

Read More

शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में संभावित सड़क दुर्घटना वाले जगहों को चिन्हांकित कर आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य एवं सहायक मार्ग, संगम स्थलों और मुंगेली बायपास मार्ग में सूचना बोर्ड, ब्लिंकर, प्रकाश व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शराब…

Read More