Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में EOW-ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार निलंबित आरक्षक सहदेव सिंह को धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा 2 करोड़ रुपए फ्रीज किया है। इनोवा कार जब्त किया गया है। बता दें कि संस्पेड कांस्टेबल सहदेव सिंह महादेव ऑनलाइन ऐप के प्रमोटर्स के संपर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल था। वह पिछले 3 साल से महादेव ऑनलाइन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था। पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र ग्राम चिल्फीघाटी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह शिविर प्रत्येक माह की 10 और 25 तारीख को 3 माह तक आयोजित किया जाएगा।ग्राम चिल्फी में आयोजित इस शिविर में 178 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र, दंत, चर्म, फिजियोथेरेपी, मनोरोग और सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार संबंधी इलाज की सेवाएं प्रदान की गईं। एनसीडी प्रोग्राम के तहत 70 लोगों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। राजिम में इंसानियत के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत शिशु की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब राजिम के मुख्य मंच के पास पैरी-महानदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों…

Read More

राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का करेंगे ऑनलाईन अंतरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में इंटरसेक्टर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे।…

Read More

प्रदेश के सरकारी विभागों में पद खाली वित्त मंत्री कह रहे हैं की नौकरी नहीं है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नौकरी दे नहीं सकते तो वादा क्यों करते हो? वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मिलने आए युवाओं से कहा कि सरकारी नौकरी नहीं है जबकि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में पद रिक्त है। भाजपा सरकार को प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पदों की संख्या सार्वजनिक करनी चाहिए और एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि युवाओं के बीच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर संभाग के महारा समाज ने घर वापसी अभियान के तहत लगातार अपने समाज के धार्मांतरित लोगों से संपर्क कर पुन: सनातन धर्म में वापसी करवा रहा है। महारा समाज कचरा पाठी परगना के चलाए जा रहे घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर बस्तर जिले के हाटपदमूर निवासी एक परिवार के कैलाश नेताम, रंजिना नेताम, रजत नेताम, रशमी नेताम ने 20 वर्ष पूर्व मतांतरित कर ईसाई पंथ को अपना लिए थे। उन्हाेने पुन: सनातन धर्म में समाज प्रमुखों के समक्ष घर वापसी कर ली। इस दौरान समाज प्रमुखों ने सभी स्वागत कर सम्मान किया। इस दाैरान महारा…

Read More

पूरे राज्य में अमानक और नकली खाद बीज की आवक शुरू हो गयी है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिशत सोसायटीयों में खाद और बीज आवश्यक मात्रा में अब तक नही पहुंचा पाई है। किसान खाद बीज के लिये सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर है। सरकार की तरफ से खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये अभी तक कोई ठोस प्रयास शुरू नहीं किया गया है। किसानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जांजगीर चांपा। पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, मथुरा ने शिक्षा, साहित्य लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी एवं श्री रविन्द्र द्विवेदी को ‘विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान’ (डॉक्टरेट) से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं, और उनके शिक्षा एवं साहित्य पर लेखन ने शिक्षा साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। उनके द्वारा लिखित पुस्तकों और लेखों ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है, और उन्होंने अनगिनत छात्रों को प्रेरित किया है। श्रीमती द्विवेदी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम साकलेर से नक्सलियों ने दाे दिन पहले 3 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। बुधवार को जंगल में कथित जनअदालत लगाकर अपह्रित तीन ग्रामीणाें में से एक ग्रामीण माड़वी राजाराव उम्र 20 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द भी कर दिया है। वहीं मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है।फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। विदित हाे कि लगातार मुठभेड़ाें में बड़ी संख्या…

Read More

आम जनता को इन कानूनों के बारे में सही जानकारी देने मीडिया से की सहयोग की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला एवं कार्यालय कलेक्टरेट के पुलिस सभाकक्ष में देश में विगत 1 जुलाई से लागू हुए 3 नए कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के संबंध में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जानकारी दी गई और अधिक से अधिक जन जागरूकता लाने एवं न्यूज़ के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों तक नवीन क़ानून की जानकारी साझा करने को कहा।…

Read More