खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में EOW-ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार निलंबित आरक्षक सहदेव सिंह को धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा 2 करोड़ रुपए फ्रीज किया है। इनोवा कार जब्त किया गया है।
बता दें कि संस्पेड कांस्टेबल सहदेव सिंह महादेव ऑनलाइन ऐप के प्रमोटर्स के संपर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल था। वह पिछले 3 साल से महादेव ऑनलाइन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था। पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते है।

