Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
khabarworld24.-रायपुर। रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी गोली कार पर की गई है, जो शीशे पर लगी। आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग ने अटैक किया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वारदात को कारोबारी को डराने के लिए किया गया है, जिससे वह लेवी की रकम दे सकें। वारदात किन लोगों ने और क्यों की है फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात सुबह 11…
khabarworld24.-रायपुर/अयोध्या । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीएम समेत सभी मंत्री अयोध्या रवाना हुए थे। वे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचे। यहां शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन और मंदिर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रायपुर के लिए वापसी होगी। शाम 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना भी शुरू की है। इसके तहत प्रदेशभर के श्रद्धालु आस्था स्पेशल…
khabarworld24.-बिलासपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इतनी पुरानी पार्टी देश के संसद में सनातनियों का विरोध कर रही है। राहुल गांधी अपने लिए पत्नी तो ढूंढ नही पा रहे हैं, देश की दशा और दिशा की बात करते हैं। मंत्री बनाने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का है। मैं दिल्ली जाकर छत्तीसगढ़ में रहूंगा। साय सरकार कम समय में मोदी की गारंटी पूरी की है। कांग्रेस कानून व्यवस्था की बात कर रही जबकि पहले की अपेक्षा अपराध में कमी आई है । कांग्रेस को अपना शासन याद करना चाहिए । सांसद अग्रवाल कोनी स्थित सरस्वती…
khabarworld24.-बालोद । एटीएम एक्सचेंज गिरोह के 2 आरोपी पकड़े गए है। नेमीचंद साहू रिपोर्ट दर्ज कराया था कि माता चित्ररेखा बाई के एसबीआई बैंक शाखा डौण्डीलोहारा के खाता क्रमांक XXXXXXXXX के जारी किए एटीएम कार्ड से बैलेस चेक करने डौण्डीलोहारा आया था। इंडिया वन एटीएम के कमरा के अंदर प्रार्थी अपने एटीएम से पैसा चेक रहा था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति उसके साइड में खड़ा था जो ऐसा रकम नहीं निकालते है नही तो तुम्हारा पूरा रकम निकल जाएगा कहकर बोलने के बाद उसके एटीएम कार्ड को मांग लिया और उसके एटीएम कार्ड को बदली कर अपने पास रखे…
khabarworld24.-जगदलपुर । जगदलपुर में ऐतिहासिक गोंचा पर्व के उपलक्ष्य पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र को 56 भोग लगाया गया। फल, मिठाई, चावल, रसगुल्ला से लेकर इलायची और विभिन्न तरह के भोग लगाकर करीब 617 सालों से चली आ रही परंपरा निभाई गई। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय भी शामिल होने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा रद्द हो गया। दरअसल, जगदलपुर के सिरहासार भवन में छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। प्रभु को 56 भोग का अर्पण किया गया। देर रात तक प्रभु के दर्शन करने के…
khabarworld24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले यातायात पुलिस स्टाफ एवं गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्राम रवान-अर्जुनी के मध्य हाईवा-ट्रक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के लिए एक-एक पल था बहुत कीमती, जिसमें स्थानीय लोगों एवं पुलिस की टीम द्वारा दोनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। सम्मानित टीम द्वारा मजबूत आपसी समन्वय का परिचय देते हुए हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क मार्ग से हटाया एवं यातायात को सुगम बनाया गया।
सफलतम प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडा और आगामी कार्यक्रमों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। इस लिहाज से बुधवार, 10 जुलाई को प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देव ने कहा कि…
विरोध की तख्तियां लेकर पहुंची है महिलाएं, क्षमता विस्तार से बढ़ेगा प्रदूषण, उजड़ जाएंगे चार गांव ! खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। अडानी पावर लिमिटेड की क्षमता विस्तार को लेकर आज सूपा में जनसुनवाई हो रही है। जिसका विरोध पुरजोर तरीके से ग्रामीण कर रहे हैं, माइक से लेकर लोगों के ज़ुबान में भी अदानी पावर लिमिटेड के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं। जनसुनवाई पर पहुंची महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं ग्रामीण कंपनी द्वारा पूर्व में की गई वादाखिलाफी याद दिलवा कर कंपनी हटाने की बातें कह रहे है। देखा जाए…
मछली-मटन मार्केट की समस्याओं का निराकरण करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे जन समस्या निवारण शिविरों को अच्छा जन प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निदान करा रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज 27 खोली, जरहाभांठा एवं टिकरापारा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ये शिविर नगर के भिन्न -भिन्न वार्डों में 10 अगस्त तक लगेंगी। कलेक्टर शरण ने शिविरों में पहुंच रही समस्याओं की प्रकृति एवं उनके निदान के तौर -तरीकों की जानकारी ली।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिये गये हैं। दिनांक 02.07.2024 को थाना तखतपुर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लड़की को अज्ञात आरोपी के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेकर संभावनाओं पर मुखबीर से जानकारी ली गई, जिसमें नाबालिक पीड़िता को दिनांक 09.07.2024 को 07 दिवस की अल्पावधि में आरोपी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदूर निवासी तिफरा, सिरगिट्टी के कब्जे से बरामद किया गया। इस घटनाक्रम में आरोपी के सहयोगी जस्सु उर्फ जयेन्द्र सिंह…

