Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
    • अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
    • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
    • छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित- किरण सिंह देव
    रायपुर

    भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित- किरण सिंह देव

    adminBy adminJuly 12, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सफलतम प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडा और आगामी कार्यक्रमों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। इस लिहाज से बुधवार, 10 जुलाई को प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देव ने कहा कि अत्यंत उत्साह और आत्म-विश्वास से भरपूर वातावरण में हुई इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व और संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का समयानुकूल मार्गदर्शन मिलने से यह उत्साह और आत्मविश्वास दुगुना हुआ है और सभी कार्यकर्ता पार्लियामेंट से पंचायत तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित होकर लौटे हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार पूरे देश में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों की योजना बनी और इन बैठकों को विस्तारित स्वरूप दिया गया। पूरे देशभर में भाजपा की ये बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 10 जुलाई को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत की गई। देव ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि इतने व्यापक पैमाने पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखकर उसमें मंडल अध्यक्षों को भी न्योता दिया गया। बैठक के लिए इस बार अपेक्षित श्रेणी में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को रखा गया था।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि बैठक में पूरे प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक अपेक्षित पदाधिकारी पहुँचे थे। प्रदेश कार्यसमिति की इस वृहद बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का विभिन्न बिंदुओं पर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। देव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता आने वाले समय में दुगुनी ताकत और समर्पण की भावना के साथ संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर पार्टी को जन-जन के बीच प्रभावी और सक्रिय बनाने में जुटेंगे और पार्टी की विजय यात्रा निरंतर जारी रखेंगे, यह विश्वास दृढ़तर हुआ है। बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय ने इस बैठक में पार्टी के अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यसमिति की बैठक में रखी और इन कार्यक्रमों के सफल, सुचारु व प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। देव ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि

    आगामी 15 से 20 जुलाई 2024 तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

    21 से 25 जुलाई 2024 तक विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने का कार्यक्रम पूरे बरसात भर किया जाएगा। हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। “मेरा पेड़, मेरा जीवन” के साथ माँ की फोटो सामने लगाकर वृक्षारोपण करेंगे

    21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने 2 गुरुजनों की पूजा कर देव स्थान अथवा मंदिर में जाएंगे

    28 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व भर में लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम सुना जाएगा जिसमें अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के मंडल अनुसार बूथों में मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी बनाए जाएंगे

    04 अगस्त 2024 को हरेली पर्व के अवसर पर गेड़ी पर चलने की प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर किए जाएंगे

    07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज पर्व के मद्देनजर महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा प्रदेश से मंडल स्तर तक ‘हरियर छत्तीसगढ़’ के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम रखे जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए मातृशक्ति की सहभागिता की भूमिका पर बल दिया जाएगा

    9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज के बलिदान और विभिन्न क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रहे आदिवासी प्रतिभाओं से जन जन को परिचित कराया जायेगा

    05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम रखकर शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका की चर्चा की जाएगी

    16 सितम्बर 2024 को विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम रखे जाएंगे

    17 सितंबर 2024 से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के निमित्त सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों में सहभागी होते हुए सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य भी करेंगे

    29 सितम्बर 2024 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा जिसमें पूर्वानुसार सभी कार्यकर्ता जन उपस्थिति सुनिश्चित कर यह कार्यक्रम सुनेंगे

    पत्रकारों के सवालों का जवाब

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने गौठान और रोका-छेका योजना का अमल नहीं होने के कारण मवेशियों की हो रही मौत से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि गौठान योजना को लेकर कांग्रेस व उसकी पिछली सरकार की गंभीरता को जनता ने 5 वर्षों में ही देख लिया है। योजना बनाना एक अलग विषय है, उस योजना का नाम रखना भी अलग विषय है, लेकिन उसकी क्रियाविधि की दिशा में एक अलग योजना बनानी होती है। जिस सोच के साथ व्यापक पैमाने पर गौठान योजना को लाया गया था, कांग्रेस की सरकार में उतनी ही तत्परता के साथ उस पर क्रियान्वयन नहीं हुआ। भाजपा ने तो इस विषय पर आंदोलन भी किया था, प्रत्येक गौठानो का निरीक्षण किया और इस बात को प्रतिपादित भी किया कि इस योजना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। गौठान योजना राज्य सरकार की योजना थी, उसमें डीएमएफ और पंचायत का पैसा इन्वाल्व करके उस योजना को कितना दूर तक ले जा सकती थी? दरअसल भूपेश सरकार को तो उसमें बजट प्रावधान करके इस योजना के लिए बहुत अच्छा संकल्प पारित करना चाहिए था लेकिन उसमें कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार फेल हुई है, क्योंकि उद्देश्य भ्रष्टाचार करना था जनहित नही।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने निगम-मंडलों और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों का विषय नितांत रूप से मुख्यमंत्री का है और निश्चित रूप से मुख्यमंत्री साय इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं और शीघ्र ही इसका कुछ-न-कुछ निर्णय होगा। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और स्वयं को मंत्री बनाए जाने की चल रही सियासी अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में स्वस्थ लोकतांत्रिक और स्पष्ट प्रक्रिया है कि किस कार्यकर्ता को कौन-सी जवाबदारी देना है? कौन किस दायित्व पर जाएगा? कौन सरकार का अंग बनेगा और कौन संगठन का अंग बनेगा, इसका निर्णय करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व टोली है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द होगा। यह मुख्यमंत्री साय का विषय है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष॰ को लेकर किए गए प्रश्न कहा कि जो जनता के हित में हो, जो सर्व सुविधाजनक हो, परिणामदायक हो, परिणाम मूलक हो। पहले चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता था। महापौर व अध्यक्ष का चुनाव जनता करती थी। बीच में 5 वर्षों में कांग्रेस ने इसे बदल दिया, जिसमें पार्षदों के माध्यम से महापौर व अध्यक्ष का चुनाव किया जाता था। जनता द्वारा सीधे चुने जाने का असर अलग होता है और पार्षदों द्वारा चुनाव करने का असर अलग होता है और दोनों के अलग-अलग परिणाम होते हैं। अब मुख्यमंत्री साय अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।

    पत्रकार वार्ता के दौरान रायपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    By Khabar WorldNovember 26, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्थानीय रेस्ट हाऊस परिसर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मित्र मंडली…

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.