Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। करीब ढाई घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा- जमानत पर अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से फिर एक बार मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। दरअसल कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक जवान को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। साथ ही एक घायल जवान मोर्चा संभाल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले तीन घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक SI समेत दो जवान घायल हो गए।…

Read More

*छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू*  *रेल मंत्री ने परियोजनाओं पर तेजी से कार्य का दिया आश्वासन*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 17 जुलाई 2024. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – अमृतसर। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। बटाला रोड पर स्थित सेलिब्रेशन मॉल की तीसरी मंजिल पर चल रहे पीसफुल स्पा सेंटर और स्पा एंड वेलनेस सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी. स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर पर आरोप है कि वे लड़कियों से देह व्यापार करवाते थे। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन स्पा सेंटरों में आने वाले ग्राहकों से बड़ी रकम वसूली जाती थी, जिसमें से एक हिस्सा लड़कियों को दिया जाता…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस को शिकार बनाया है। नाबालिग ने जब इस घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी तब जा के मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी को हवस का शिकार…

Read More

  *एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को किया लांच*   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर. 17 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर । प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोपों के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि राजधानी के गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए. जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गृह विभाग की बैठक हुई है, जिसमें गृह मंत्री और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है. राजधानी के गुंडे-मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए. जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रायपुर के सबसे…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर, 17 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ‘स्कूल रेडीनेस’ कार्यक्रम- ग्रेड 1 के बच्चों के लिए 3 माह का खेल आधारित शाला तैयारी के कक्षा संचालन, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में वर्तमान शिक्षा सत्र हेतु पढ़ाने वाले शिक्षकों के 4 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण एससीईआरटी छत्तीसगढ़ रायपुर के संचालक, श्री राजेंद्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में दिया गया। बच्चे खेल-खेल में 3 माह में सीखेंगे और साथ ही उनका सर्वांगीण विकास होगा।   इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से तीन लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया जिस पर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – महाराष्ट्र। अक्सर बेटियों व महिलाओं को आगे बढ़ाने के मकसद से सरकार अनेकों योजनाएं लॉन्च करती रहती है। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार युवाओं को भी आगे बढ़ाने के मकसद से लाडला भाई योजना शुरू करने जा रही है।  महाराष्ट्र सरकार ने इस लाडला भाई योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे। शिंदे सरकार ने कहा कि सरकार की नजर लड़का-लड़की में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर, 17 जुलाई 2024/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।  राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक…

Read More