Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के सरायपाली पुलिस गांजा पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें महासमुंद के सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर नीले कलर की स्विफ्ट कार सीजी12 एपी 0252 में गांजा तस्करी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पदमपुर रोड पर नाकाबंदी कर कार में सवार दुर्गा प्रसाद पटेल बसना निवासी और भोजराम पटेल बारगढ़ उड़ीसा निवासी को गिरफ्तार कर 5 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में मानसून के मौसम में खासकर बस्तर के दो प्रमुख जलप्रपात के पर्यटन स्थल में र्पयटकाें की भीड़ उमड़ने लगी है। एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जल प्रपात और तीरथगढ़ जलप्रपात इन दिनाें पूरे शबाब पर है। बस्तर में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है, जिससे अब बरसाती नालों सहित इन्द्रावती व नारंगी नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। इस मानसून में पहली बार इन्द्रावती व नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि ओड़िशा में बारिश कम होने के कारण इन्द्रावती नदी का जलस्तर 4.30 मीटर तक ही पहुंच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धािरत की गई है। बस्तर जिले के सभी प्रतिभावान और बहादुर 5 से 18 वर्ष के बच्चों को नामांकित किया जा सकता है। इस पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए महिला व एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में संपर्क किया जा सकता है।
वर्तमान पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे पुनीत कार्य- प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। उक्त कथन “एक पेड़ मां के नाम” के तहत 17 जुलाई को सूर्यांश धाम खोखरा में आयोजित वृहद पौधारोपण अभियान में पौधरोपण करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में सेवारत प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने कही। पौधारोपण का महत्व निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण बहुत आवश्यक है। पेड़ों से हमें प्राणवायु आक्सीजन के साथ जीवन उपयोगी फल-फूल एवं अनाज के साथ बहुमूल्य औषधियां भी प्राप्त होती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से दसवीं-बारहवीं की द्वितीय मुख्य व अवसर परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। दसवीं की परीक्षा 10 से 24 अगस्त तक और बारहवीं की परीक्षा 10 से 28 अगस्त तक होगी। परीक्षा की समय सारणी जारी कर दिया गया है। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी। ओपन स्कूल की मुख्य व अवसर परीक्षा अब साल में तीन बार आयोजित की जाएगी, इसी साल 2024 से यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके अनुसार पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हो चुकी है। दूसरी अगस्त में होगी, वहीं तीसरी परीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर जिले के 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नि:शुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के विभिन्न संस्थाओं से इच्छुक 25 छात्र-छात्राओं ने खैरागढ़ में विभिन्न विधाओं में अध्ययन करने अपनी रुचि व्यक्त की थी। इन 25 छात्र-छात्राओं को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए अभिरूचि परीक्षण को उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक तैयारी जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई, जिसमें इन 25 छात्र-छात्राओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के जिलों में माैसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए बताया है कि 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने और एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बना हुआ है। इस वजह से 19 जुलाई काे बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में थाना तर्रेम क्षेत्र अंर्तगत मंडीमरका के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से एसटीएफ के 2 जवान कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए हैं, वहीं घायल 4 जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सूचना पर तीनों जिलों से एसटीएफ,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज भारत स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने भारत सरकार स्काउट एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड्स झीपन में आबंटित भू-खण्ड के विकास के लिए मंत्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा। डॉ. यादव ने मंत्री वर्मा को अवगत कराया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम झीपन, तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित भूमि खसरा नं. 11, रकबा 13.40 हेक्टयर में से 5 हेक्टयर भूमि को भारत…
प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाएगी खुराक 6 माह से 5 वर्ष तक के 24 हजार से अधिक बच्चों को टीकाकरण व खुराक देने का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। विगत दिनों कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शिशु संरक्षण माह बहुत ही जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रुप से बच्चों को पोषण आहार, गरम भोजन देने के निर्देश…

