Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले मे गोवंश तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही है। पहली कायर्वाही में 20 जुलाई शानिवार काे विश्रामपुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को 39 गाैवंश के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। वहीं आज रविवार काे दूसरी कायर्वाही में बांसकोट पुलिस ने ग्राम मारंगपुरी से 93 गाय बैल लेकर बालोद से ओड़िसा जा रहे 3 आराेपियाें रतो बघेल उर्फ रता हरीजन , बलधर बघेल उर्फ जलधर हरीजन एवं बिगनो बघेल उर्फ बिगनाधर हरीजन तीनाे निवासी उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आराेपी मनीराम नेताम एवं बलराम बघेल मैके से फरार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। बताया गया कि टायफाइड और फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कल से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में सत्र शुरू होने से पहले ही विधायक मिश्रा बीमार हो गए हैं।
गांवों में रैली के जरिए मलेरिया और डायरिया से बचाव का दे रहे संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जन जागरुकता की कमान संभाली ली है। गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं। कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय जागरूक किया जा रहा है। बच्चे भी रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डायरिया से बचाव और सुरक्षा हेतु स्कूल में भाषण और प्रेजेंटेशन के जरिए जागरूक किया जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रावण माह का शाुभारंभ सोमवार 22 जुलाई से हाे रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण माह के पहले सोमवार के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग सहित 5 अद्भुत शुभ योग बन रहे हैं। शिव भक्तों के लिए श्रावण माह का विशेष महत्व हाेता है। वहीं भगवान शिव को श्रावण माह बेहद प्रिय है। यही वजह है कि शिव भक्त श्रावण माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और 19 अगस्त को समापन होगा यानि श्रावण का महीना कुल 29 दिनों का रहेगा। इस 29…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 355.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 854.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 138.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 204.3 मिमी,…
उप मुख्यमंत्री ने गुरूपूर्णिमा पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में गजराज बांध में लगाया पीपल का पौधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक मोती लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और बोरियावासियों ने ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के अंतर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु के दर्शन के पश्चात गुरु दर्शन के लिए आए सारे लोगों के बीच पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने भी भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन लिए। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिसर में करंज का पौधा , वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में क़ानून व्यवस्था पर बढ़ते सियासी तनाव के बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छह महीने के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर उन्होंने नक्सलवाद से बेहतर तरीके निपटने का दावा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकाल में किसी का केस दर्ज नहीं हुआ है, और बचा है, तो उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद से निपटने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि 6 माह के भीतर लगभग 150 नक्सली मार गिराए गए हैं। वहीं करीब 526…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बोरगांव में एक युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से आता है, और अंडर गारमेंट्स चुराकर भाग जाता है। केशकाल क्षेत्र के लोग इस महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोर के आतंक से परेशान हैं। केशकाल नगर में बार-बार अंडर गारमेंट्स चोरी के बाद लोगों में गुस्सा है, लेकिन लोक-लाज की वजह से अब तक किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। महिलाएं और उनके परिजनों…

