Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
आंगनबाड़ी केंद्र भींजपुर प्रांगण में लगाया अमरूद का पौधा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। वहां उन्होंने दुलदुला विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र प्रांगण भींजपुर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत् अमरूद पौधरोपण किया। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा, स्वच्छ वातावरण बनाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। अपने घर,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव के मद्देनजर शहर के कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। सड्ढू, आमासिवनी नरदहा और सेमरिया स्थित निजी स्कूलों ने यह निर्णय लिया है ताकि छात्रों और शिक्षकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। घेराव के दौरान पंडरी और खम्हारडीह से गुजरने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सोमवार शाम से ही बड़े बैरिकेड लगा दिए गए हैं। इसके कारण स्कूल बसों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आरके शारडा विद्या मंदिर भवन्स ने पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है।बारिश के चलते आज वीआईपी इलाके शंकर नगर के मुख्य मार्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के सामने कई साल पुराना पेड़ धराशाई हो गया। इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई और 2 अन्य दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है। वहीं विशाल पेड़ गिरने से शंकर नगर मुख्य मार्ग में काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची…
नई दिल्ली। मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही है। इस बजट में शहरी आवास सेगमेंट को लेकर बड़ा एलान किया है। जिसके तहत अर्बन हाउसिंग के लिये 2 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही शहरी आवास कार्यों के लिए सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा के लिए ब्याज सब्सिडी योजना का प्रस्ताव रखा गया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर और क्या घोषणा की गई है। 14 बड़े शहरों को किया जाएगा विकसितबजट 2024 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार बढ़ी हुई उपलब्धता के…
विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा- कितने गांव में पहुंचा पानी, डिप्टी सीएम ने दिया जवाब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जलजीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा गूंजा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। कौशिक ने सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अंतर्गत कितनी कंपनियों को इंपेनलमेंट किस आधार पर कब-कब किया गया? कितने गांव में पानी पहुंचा है? कितने लोगों को पानी मिला? पूर्ववर्ती सरकार की वजह से जनता आज इसका खामियाजा भुगत रही है? विधायक धरमलाल कौशिक के प्रश्न पर…
भोपाल। राजधानी में सेंट्रल जेल की एक महिला कैदी ने सोमवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों बच्चों की पांच मिनट के भीतर ही मौत हो गई। प्रसूता जेलबंदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। दोनों नवजातों के शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार जेल बंदी सिंगरौली निवासी तामेश्वरी सांवरे हत्या के एक प्रकरण में जेल में सजा काट रही है। वह 2016 को भोपाल के केंद्रीय कारागार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल प्रतिदिन की बजाय एक घंटा पहले यानी की भक्तों को दर्शन देने के लिए रात तीन बजे जागे। यहां सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा लेकर चांदी गेट खोले गए और उसके बाद बाबा महाकाल का विशेष पूजन दर्शन और भस्म आरती की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितिया और मंगलवार के महासंयोग पर मंगलवार सुबह तीन बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही…
नई दिल्ली। त्योहार कोई भी हो, हिंदी सिनेमा दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। हर त्योहार अपने साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज लेकर आता है। इसी तरह रक्षाबंधन का त्योहार जल्द ही आने वाला है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी को देखते हुए कुछ फिल्म मेकर्स ने छुट्टियों का फायदा उठाया है और अपनी फिल्म की रिलीज डेट फिक्स की है। ऐसे में आपका रक्षाबंधन एंटरटेनमेंट फुल होगा। राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ से लेकर जॉन अब्राहम की वेदा तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली हैं। देखें वह लिस्ट जिन फिल्मों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे 130 सी पर बीती रात अज्ञात वाहन ने आठ मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया। घटना की जानकारी लगते सुबह से मौके पर भीड़ लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर से 3 किमी दूर नेशनल हाइवे 130 सी मुख्य मार्ग पर ग्राम गौरघाट तहसील कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने 8 मवेशियों को रात के समय कुचलते हुए भाग निकला। दुर्घटना में सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
मंगला गौरी व्रत बेहद ही कल्याणकारी माना जाता है। यह सावन माह में आता है। इस बार यह 23 जुलाई, 2024 यानी आज से शुरू हो रहा है। यह व्रत मुख्य रूप से सावन महीने में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है। इस शुभ दिन पर महिलाएं सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कठिन उपवास का पालन करने से विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है, तो आइए इस दिन (Mangla Gauri Vrat 2024) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं – मंगला गौरी व्रत शुभ योग…

