Author: admin

कलेक्टर विजय दयाराम के. और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन योजनान्तर्गत जिले के 87 श्रद्धालु श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री रामलला दर्शन के लिए जय श्रीराम उद्घोष के साथ अयोध्या धाम रवाना हुए। इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के. और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय टाऊन हॉल परिसर में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के बस को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पुष्प भेंटकर उन्हें श्री रामलला दर्शन हेतु बधाई दी गई। इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के.ने सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा…

Read More

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री के जवाबों को सुना उत्सुकता पूर्वक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आप जिस रूप में भी देश की सेवा करना चाह रहे हैं, उस रूप में देश की सेवा कर सकते हैं। एक अच्छा डॉक्टर बन मरीजों की सेवा कर देश की सेवा कर सकते हैं, जनप्रतिनिधि बनकर जनता की समस्याएं दूर कर लोगों की मदद कर सकते हैं। अपने काम को बेहतर तरीके से और पूरी ईमानदारी से करना ही, आज के समय में सच्ची देश सेवा है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के युवक का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रिंस बागड़े, अंशुल समेत 2 अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ने आई है। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। बजट बहुत उत्साहवर्धक है और आम जनता के लिए है। यह विशेष रूप से मध्यम वर्ग की अधिक भागीदारी के साथ अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ निर्माण में मदद करेगा, जिसकी संख्या काफी अधिक है। 2. परमाणु ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, दूरसंचार और उच्च तकनीक वाले इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण 25 खनिजों जैसे लिथियम, तांबा, कोबाल्ट और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों पर सीमा शुल्क में पूर्ण छूट ऊर्जा संक्रमण को वांछित बढ़ावा देगी। 3. बिजली भंडारण के लिए पंप स्टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा देने और समग्र ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी…

Read More

नई दिल्ली। खीरा हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। पानी की भरपूर मात्रा होने की वजह से यह शरीर में पानी की कमी दूर करने के साथ ही कई फायदे भी पहुंचाता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। लोग आमतौर पर इसे सलाद या रायते के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खीरा ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। खीरे के बीज को डाइट में शामिल करने से पाचन…

Read More

2.66 लाख करोड़ ग्रामीण विकास के लिए 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 23 जुलाई 2024 मंगलवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों की सराहना की और इसे देश सहित प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं के…

Read More

  *छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल* खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर, 23 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज प्रस्तुत हुआ। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का सांतवां बजट दूरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में कृषि और रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान देना इसे ऐतिहासिक बनाता है। छत्तीसगढ़ के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 अंतर्गत विभिन्न कारणों से रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु 05 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी केंद्र करजी कटईपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 एवं जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताएं सूचना फलक…

Read More

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उठाया है बच्चों के परवरिश का जिम्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी। इनके पीछे छूट गये थे इनके मासूम बच्चे। इनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर इनके माता-पिता का कितना कुछ सपना था, जिन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी थी। घटना के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई थी। साथ ही विधायक भावना बोहरा ने इन मासूम बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ली।…

Read More

कपड़ा एवं फैंसी स्टोर्स खोलकर सुमन हो रही आर्थिक रूप से सशक्त खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ग्राम गढ़बेंगाल निवासी सुमन पहले आर्थिक रूप से बहुत की कमजोर थी। सुमन बताती है कि समूह से जुड़ने से पहले मेरे पति ठेकेदारी का काम करते थे। उनकी ठेकेदारी का काम ठीक से नही चलता था, जिस वजह से हम लोगों के उपर बहुत कर्जा था एवं हम लोगों का ज्यादा जमीन भी नही है, जिससे कि हम लोग खेती कर सके। छोटी-छोटी जरूरतो को पूरा कर पान हमे मुश्किल लगता था। मेरे परिवार में मेरी तीन बेटियों है तथा एक…

Read More