Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
नई दिल्ली। मेथी रसोई में बड़ी ही आसानी से मिलने वाला मसाला है। इसके छोटे-छोटे दानों का इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे पानी में उबालकर रोज सुबह खाली पेट उस पानी को पीना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर, अगर आपकी उम्र 40 से अधिक है और आप डायबिटीज, मोटापा और पाचन से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त हैं। मेथी का पानी न केवल आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा, बल्कि बाल झड़ने और रूखी-बेजान त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर करेगा। सुबह खाली पेट मेथी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव व आरपी सिंह के खिलाफ 500-500 का जमानती वारंट जारी किया है। पूर्व में इनके यहां ईडी छापे मारकर पूछताछ के साथ इनकी कुछ संपत्ति अटैच कर रखा है। साथ ही रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। ईडी के विशेष कोर्ट ने इन सभी को 24 अगस्त को पेश होने कहाहै। उसी दिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 258 सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। ये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला प्रशासन की सक्रियता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये बेहतर कार्य से जिले के गांवों को महत्वपूर्ण सम्मान मिला है। भारत सरकार द्वारा जिले के 99 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा दिया गया है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत जिले से टीबी को हराने के लिए घर-घर जाकर ढाई लाख से अधिक टीबी स्क्रिनिंग की गई थी। साथ ही 350 से अधिक निक्षय मित्र के रूप में आमजन, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी टीबी मरीजों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बीजेपी नेता प्रभात झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह बीजेपी के कई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। आज सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से हंगामा देखने को मिल सकता है। सदस्यों ने आज 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। 14 विधायकों की ओर से निजी याचिकाएं प्रस्तुत होगी। विधानसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत की गई सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मामला गूंजा। सत्ता पक्ष के ही विधायक ने यह मामला उठाते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की घोषणा करते हुए दोषी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ‘‘कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से रायपुर ए.सी.सी.यू. के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय को तेलीबांधा अंतर्गत फायरिंग में 07 आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में योगदान के लिए, निरीक्षक भुनेश्वर साहू को शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु, उपनिरी. सोमन लाल सिन्हा थाना अभनपुर को गांजा परिवहन करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बैगा जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। नवल सिंह बैगा के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के कुकदुर तहसील के ग्राम बोहील और आगरपानी से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर के अधूरे स्काई-वॉक के निर्माण को पूर्व निर्धारित ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। रायपुर के शारदा चौक से तात्यापारा चौक के बीच बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाकर मुआवजा और चौड़ीकरण के लिए जमीन की जरूरत का परीक्षण कराकर काम आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत,…
हैचरी में लगाया पीपल का पौधा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछली पालकों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही दिलहरण को 4 हजार मछली बीज बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है। कलेक्टर ने हैचरी में पीपल का पौधा भी लगाया। कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस…

