Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी आदेश तक सेवा सहकारी संस्था मुक्ता द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय-शौर्य दिवस हमें वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की। शहीदों का यह बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम हमेशा अपने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए तत्पर रहें। उनकी वीरता और समर्पण हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हरिचंदन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1131.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 184.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 297.0 मिमी,…

Read More

हमारा छत्तीसगढ़ बन रहा है पर्यटन संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया गया है। जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल ‘मयाली बगीचा’ के विकास के लिए इसे उप-योजना ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ‘प्रसाद’ योजना में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन जगहों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर खालसा उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा के लिए शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक MJF लायन रिपुदमन सिंह पुसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया। जोन चेयरपर्सन MJF लायन पपिंदर कौर, अध्यक्ष लायन मोहन छाबड़ा, सचिव लायन इंद्रसेन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन विपन ढांडा, लायन सुजाता अग्रवाल, लायन नवनीत ग्रेवाल, लायन सत्येंद्र सिंह, लायन हरप्रीत कौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान शाला के प्राचार्य सी. एम. पाटेलजी, दिलीप कुमार दत्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत कौर ग्रेवाल ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना विलंब से देने के मामले पर शुक्रवार को विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिवंगत पूर्व विधायक का विलंब से सूचना आना आपत्तिजनक, और अनुचित है। बाद में दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी गई। अविभाजित मध्यप्रदेश में मनेन्द्रगढ़ के दो बार के विधायक विजय सिंह का विगत 17 जुलाई को निधन हो गया। प्रदेश के चार और दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई लेकिन पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। डी. सुनील कुमार ने गुरुवार एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा और अन्य निदेशकों ने उनका स्वागत किया। डी. सुनील कुमार को कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम और आंध्र विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है। कोयला उद्योग में उन्होंने मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर वित्तीय प्रबंधन और कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसईसीएल में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। राजिम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाण्डुका के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गायत्री मंदिर में मिड-डे मील खाने के बाद 11 बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई है। खाना खाने के बाद बच्चों को पहले तो चक्कर आने लगा, किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। तभी कई बच्चों को उल्टी भी होने लगी। बच्चों को पेट दर्द की भी शिकायत होने लगी। आनन-फानन में सभी बच्चों को उप स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डुका में भर्ती किया गया। जहां 3 बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम रेफर कर दिया गया।…

Read More

मान्यताओं के अनुसार, सावन में आने वाली एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस साल कामिका एकादशी का व्रत बुधवार, 31 जुलाई 2024 को किया जाएगा। एकादशी पर तुलसी संबंधी कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, ताकि जीवन में इसके अच्छे परिणाम मिलते रहें। इस बातों का रखें ध्यानधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माता एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में भूल से भी…

Read More

नई दिल्ली। वेब सीरीज आश्रम के बाद लव हास्टल और एनिमल फिल्मों में खलनायक भूमिकाओं में अभिनेता बाबी देओल ने काफी प्रशंसा बटोरी। बॉबी को सिनेमा में खल चरित्र काफी रास आ रहे हैं। इस क्रम में जहां वह दक्षिण भारतीय सिनेमा की ही दो फिल्मों में पहले ही खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अब जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म देवरा : पार्ट वन में भी उनकी एंट्री की खबरें हैं। इस फिल्म से सैफ और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर दक्षिण सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म में सैफ खलनायक की भूमिका में होंगे। बॉबी…

Read More