Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रामेन डेका को राज्यपाल बनाया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर थे। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल 70 वर्षीय रामेन कुमार डेका वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। रेमन डेका व्यक्तिगत जीवन पूरा नाम रेमन डेका जन्म की तारीख 01 मार्च 1954 (आयु 70) जन्म स्थान सुआलकुची, कामरूप (आर) (असम) दल का नाम भारतीय जनता पार्टी शिक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के संजारी-बालोद के पूर्व कांग्रेस विधायक भैयाराम सिन्हा के खिलाफ गुरूर थाने में FIR दर्ज हुआ है। दरअसल, 12 जुलाई को गुरूर नगर में अवैध व्यवसायिक परिसर को तोड़ने के दौरान विवाद हुआ था। पूर्व विधायक को शनिवार को थाने में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जांच में सहयोग करने की बात कही गई है। व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को तोड़ने को लेकर पूर्व विधायक और विधायक ने रोकने का प्रयास किया था। विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान में चल रही श्री शिव महापुराण के तृतीय दिवस में कथा की क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज लोग कथा सुनते हैं लेकिन कथा जैसे ही पूरी हो जाती है और घर पहुंचते ही लोग सब कुछ भूल कर फिर से अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि कथा से आप का कल्याण हो और कथा आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें तो कथा सुनने के साथ-साथ कथा को मनन करते हुए अपने ह्रदय में धारण करें और जो कथा में बताया गया है उसका हम…
प्रधानमंत्री टोकन में नहीं टोटल में सोचते है- मनसुख मांडविया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय श्रम व रोजगार तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के संसद में प्रस्तुत पहले पूर्ण बजट की चर्चा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट विकसित भारत की श्री मोदी की सोच को प्रतिबिम्बित करता है। डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी कभी टोकन में नहीं, अपितु टोटल में सोचते हैं। केंद्र सरकार के संसद में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं, शहर के भीतर कई मकान और दुकानें जलमग्न हो गई हैं। घरों एवं दुकानाें में पानी घुस गया है, लगातार बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं, लोगों को अपना घर तक खाली करना पड़ सकता है। शहर के गली मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो चुकी है, सड़काें पर लोगों का आवाजाही बंद हो गई है। सड़क के किनारे बनी लगभग 52 दुकानों में पानी घुस गया है। जिले के अंदरुनी इलाके के कई गांव का संपर्क टूट…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी निगम आयुक्तों और क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों से बात कर नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्य के सभी नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और विभाग के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों से फोन पर बात कर गंभीरता से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिग में वृद्धि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में माओवादी कैडरो का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आ रहा है। 19 साल की नवविवाहिता को ससुराल वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने नवविवाहिता के ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की राजिम के गोबरा नवापारा निवासी उमाशंकर भिंजेकर के साथ मई 2024 में विवाह हुआ था। बीती रात नवविवाहिता की हालत अचानक गंभीर होने पर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराने की मृतक महिला के परिजनों को खबर दी। Pachpedi Naka पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में संदिग्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले से बड़ी घटना सामने आ रही है। दुर्ग के नयापारा स्थित देशी शराब भट्टी में गुरुवार की आधी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शराब भट्टी का दरवाजा तोड़कर वहां रखे नगदी रकम को पेटी समेत पार कर दिया। पेटी में लगभग 10 लाख रुपए नगदी होना बताया जा रहा है। यह रकम शराब बिक्री की थी। घटना रात करीब 2.30 बजे के आसपास की बताई गई है। वारदात का पुरा घटनाक्रम देशी शराब भट्टी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी से पुलिस को मिले फुटेज में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नवागढ़ गांव में कुएं के अंदर जहरीली गैस के रिसाव से 3 युवकों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पंप निकालने कुएं में उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

