खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के संजारी-बालोद के पूर्व कांग्रेस विधायक भैयाराम सिन्हा के खिलाफ गुरूर थाने में FIR दर्ज हुआ है। दरअसल, 12 जुलाई को गुरूर नगर में अवैध व्यवसायिक परिसर को तोड़ने के दौरान विवाद हुआ था। पूर्व विधायक को शनिवार को थाने में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जांच में सहयोग करने की बात कही गई है। व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को तोड़ने को लेकर पूर्व विधायक और विधायक ने रोकने का प्रयास किया था। विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी।


