Author: admin

नई दिल्ली। सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि इन दिनों चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स आदि की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। सनफ्लावर सीड्स (sunflower seeds) भी इन्ही में से एक है, जिसे आमतौर पर सूरजमुखी के बीज भी कहते हैं। सूरजमुखी के बीड असल में सूरजमुखी फूल के मुरझा जाने के बाद निकाले जाते हैं। ये नटी फ्लेवर और क्रंची टेक्सचर के होते हैं। अपने हाई न्यूट्रीशनल वैल्यू के कारण सूरजमुखी के बीज को लगभग हर प्रकार की हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। तो आइए जानते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श नर्सों के माध्यम से किये जाने हेतु 06 ए.एन.एम. नर्स के पद पर संविदा भर्ती हेतु 18 सितम्बर 2024 तक जिले के स्थानीय निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उक्त संविदा नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए होगी। आवेदिका को नर्सिंग बोर्ड से ए.एन.एम. प्रशिक्षित, परीक्षा उत्तीर्ण तथा छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल से पंजीयन होना अनिवार्य है। नर्स पद संविदा आधार पर नियुक्ति की जावेगी तथा मानदेय एकमुश्त 15 हजार देय होगा। जिले के मूल निवासियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार आज पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में आयोजित ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ 16 अगस्त 2024 से 22 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला देश भर के दिव्यांग उद्यमियों कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक अनूठा कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम लोगों के लिए एक रोमांचक अनुभव प्रस्तुत करेगा। इस मेले में जम्मू और कश्मीर, पूर्वाेत्तर राज्यों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें कि पहले रक्षाबंधन पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। अब सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने 11 अक्टूबर 2023 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 19 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुन लिया गया है। सुनील सोनी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद बताए जा रहे हैं।वहीं कांग्रेस से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, सतनाम पनाग और सुमीत दास के नामों की चर्चा है।

Read More

“द बस्तर मड़ई” सांस्कृतिक, पर्यटन स्थलों में आएं और करें अनुभव खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री श विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ’’द बस्तर मड़ई’’ का लोगो, बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का विमोचन किया। सर्किट हाउस में कलेक्टर विजय दयाराम ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा को बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थल, एडवेंचर सहित…

Read More

सीयू एवं चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में दिनांक 16 अगस्त, 2024 को मध्याह्न 12 बजे माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल की अध्यक्षता में कोलकाता स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने भाषा एवं अकादमिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि संबंधों का मूल आधार संवाद होता है तथा संवाद की वाहक भाषा होती है। भाषा न केवल दो देशों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा आज शुक्रवार काे अचानक जिले के नक्सल प्रभावित पालनार पहुंचकर, पालनार में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हाेने पुन: कहा कि हम नक्सलियों से बात के लिए तैयार हैं, हमारा आग्रह है, कि सही रास्ते का चयन करें। नक्सली मुख्यधारा में वापस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पालनार साप्ताहिक बाज़ार में नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर जमीन दलालाें को जन अदालत में मौत की सजा देने का फरमान जारी किया है। नक्सली बैनर-पाेस्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बैनर-पोस्टर को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के पालनार साप्ताहिक बाज़ार में नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया, नक्सलियों ने अपने बैनर पोस्टर पर जमीन बेचने वाले दलाल को मौत की सजा देने का फरमान से दहशत व्यप्त है, बताया जा रहा है यह पोस्टर कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार में…

Read More