Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में जो भी सम्मिलित होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। हम सब ने देखा है की घटना का षड्यंत्र किसने किया, सतनामी समाज को बदनाम और कलंकित करने का काम किया गया है। प्रदेश की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने का काम करेंगे, इसके पीछे जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस ने कोपायको क्लब में देर रात छापेमारी की है। यहां देर रात चोरी-छिपे पार्टी चल रही थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कई शराब की बोतलें बरामद की है। मामले में पुलिस क्लब के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, कोपायको क्लब में देर रात चोरी-छिपे पार्टी चल रही थी। तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने क्लब में दबिश दी। पुलिस ने मौके से DJ समेत सभी तकनीकी उपकरणों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा क्लब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर समारोह मनाने के लिए कैदियों के रिश्तेदार रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर दोपहर का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बंधन के लिए शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भद्रा का समय रक्षा बंधन के लिए अशुभ माना गया है। किसी भी शुभ कार्य के लिए भद्रा का त्याग किया जाता है। भद्रा शुभ न होने के कारण इसके समाप्त होने के बाद ही रक्षा बंधन किया जाना चाहिए। बता दें कि कैदियों को…
सनातन धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार को बेहद महत्वपूर्ण माना है। सावन पूर्णिमा पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और ईश्वर से उनकी दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। ऐसे में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। यह रिवाज पुराने समय से चला आ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। इसके बाद रक्षाबंधन का पर्व को मनाया जाता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।भद्रा कब से कब तक रहेगी? पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को भद्रा की शुरुआत सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर होगी।…
नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है। पहले दिन 76 करोड़ के आसपास की ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है।मूवी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस से एक रात पहले 14 अगस्त को मेकर्स ने इसका प्रीमियर शो रखा था और थिएटर तभी खचाखच भर गए थे। सरकटा और स्त्री के बीच की लड़ाई लोगों को बेहद पसंद आ रही है, जो भी थिएटर से बाहर आ रहा है वह मूवी की तारीफ करता…
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि रातभर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है? बड़े-बुजुर्ग हमेशा से इसके फायदे गिनाते आए हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि वात, पित्त और कफ से जुड़ी तमाम समस्याओं से राहत दिलाने में ये बेहद असरदार है। चाहे पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हों या फिर तेजी से बढ़ता वजन कई मामलों में ये पानी सेहत के लिए लाजवाब साबित हो सकता है। आइए जानें। वेट लॉस में फायदेमंदबढ़ते वजन को काबू में करने के लिहाज से तांबे के बर्तन में रखा पानी…
उज्जैन। सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी पूरे प्रोटोकाल और धूमधाम से निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सवारी में शामिल होंगे। इस साल सावन के माह में अब तक निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी का आकर्षण कुछ अलग ही रहा है। हर सवारी अपने आप में अनूठी रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी की वैभवता को बढ़ाने में अनूठे प्रयोग किये, जिससे न केवल प्रदेश के अपितु देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। सावन माह के अंतिम सवारी की प्रमुख बात यह है, इसमें सीआरपीएफ और आर्मी का बैण्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर है। इस बीच कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाली नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर विधायक देवेंद्र यादव पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर कटाक्ष किया है, सिर्फ यही नहीं उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पर आरोपों की बौछार कर दी। बता दें कि राधिका खेड़ा ने यह वीडियो आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है। राधिका ने कहा कांग्रेस को लेकर एक पुरानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी नेत्री सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राखी भेजी है। भूपेश बघेल ने X पोस्ट कर बताया कि हर वर्ष की तरह मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है। बहन सरोज का आभार. उन्हें जीवन की हर ख़ुशी मिलती रहे। बता दें कि बड़ी धूम-धाम से पूरे देश में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनेगा। रक्षा बंधन के इस त्योहार पर इन खूबसूरत शायरी, मैसेज और बधाइयों से भाई और बहन एक दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दें।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उज्जैन रवाना हुए। दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि आज रक्षाबंधन है और सावन महीने का अंतिम सोमवार भी है। आज सपरिवार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहा हूं। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दोपहर तक उज्जैन से लौट कर अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाऊंगा।

