खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दुर्गा विसर्जन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों में उसका पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और अपहृत बालिका का पता लगाने के प्रयास किए। पुलिस ने अपहृत बालिका को आरोपी शिवम सोनी के कब्जे से मस्तुरी गांव से बरामद किया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला अनाचार और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी शिवम सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

