खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ (पंजीयन क्रमांक 41) के प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन में कैलाश चौहान अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश पटेल को भारी मतों से हराकर तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग बस्तर, रायपुर ,दुर्ग ,बिलासपुर, सरगुजा मुख्यालय में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। प्रांत अध्यक्ष के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कुल 1250 मतदाता थे। जिनमें से कुल 1069 मत पड़े। जिसमें कैलाश चौहान को 689 मत प्राप्त हुए वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अवधेश पटेल को 380 मत मिले। इस प्रकार कैलाश चौहान 300 मतों के भारी अंतर से तीसरी बार प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कैलाश चौहान के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक बस्तर आरडी. तिवारी, सहसंयोजक अजय श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता, रज्जी वर्गीज, देवदास कश्यप, मोतीलाल वर्मा, आनंद कश्यप, दिनेश रैकवार, राकेश तिवारी,अखिलेश त्रिपाठी ,अनिल यादव, मनोज कुमार, उदय किशोर पांडे, जे आर कोसरिया, राकेश दुबे ,पल्लव झा ,उमेश मेश्राम, संजय चौहान ,अनिल गुप्ता, श्रीमती आशा दान, श्रीमती नीलम मिश्रा, हेमलता नायक, पूर्णिमा देहरी, योगेश्वरी शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

