खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर में मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री और सोसायटी संचालक तिरुपति भंडारी पिता खुर्रा उम्र 35 शनिवार की शाम करीब 4 बजे धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्व हत्या कर दी गई, वहीं नक्सलियाें द्वारा हत्या के बाद काेई पर्चा नही फेंकने से तथा अब तक नक्सलियाें द्वारा हत्या की जिम्मेदारी भी नही लेने से, हत्या का कारण पता चल नही पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा मृतक कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। नक्सलियों की धमकी के कारण ही उन्होंने अपना गांव छोडक़र बीजापुर में रहने का निर्णय लिया था। इससे नक्सलियाें द्वारा तिरुपति भंडारी की हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर नक्सलियाें द्वार हत्या करना या आपसी रंजिश में हत्या किये जाने का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

