प्रदेश संगठन महामंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक भी बने भाजपा के सक्रिय सदस्य
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सक्रिय सदस्यता के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष जयंती पटेल जिला सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक छगनलाल मूंदड़ा के नेतृत्व में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू को आज सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है कि मै भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। इसी वजह से आज मै प्रदेश का मुख्यमंत्री हूँ| पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है। में अपनी पूरी उर्जा और शक्ति लगाकर छत्तीसगढ़ को देश की अग्रणी राज्यों में स्थापित कर सकूँ यही मेरा प्रयास है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मेरी संवेदनाएं है प्रदेश के प्रति मेरा कर्तव्य है।
पार्टी के प्रति मेरी आस्था है नेतृत्व के प्रति में आभारी हूँ। आज मुझे पुनः पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया इसके लिए में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आज के सक्रिय सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री एवं सक्रिय सदस्यता के जिला सदस्य सत्यम दुवा, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला मंत्री एवं सक्रिय सदस्यता के सदस्य संजय तिवारी, जीतेन्द्र गोलछा उपस्थित रहे।

