खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। लोहारिडीह घटना पर लगातार हो रही शियासत और राजनैतिक बयानबाजी के बीच लोहारिडीह के ग्रामीणों ने काँग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन से बनायी दूरी।
लगातार एक माह से लोहारिडीह घटना पर हो रही शियासत के बीच ग्रामीणों ने एक जुट होकर निर्णय लिया है कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नही होंगें। इस पूरे विषय पर लोहारिडीह के तकरीबन 100 से अधिक ग्रामवासियों ने कवर्धा कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन सौपा। पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है बहुत से लोग जेल में बंद है उनमें जल्द जाँच कर निर्दोषों को छोड़ा जाना चाहिए। उनका कहना है हम ग्राम वासी वापस गाँव मे शांति का वातावरण आपसी प्रेम सबंध से आगे बढ़ना चाहते है। इस पूरे घटना से पूरे ग्राम वासी दुःखी और परेशान है। हमे सरकार के ऊपर भरोसा है निर्दोष जल्द जेल से रिहा होंगे। हम लोहारिडीह घटना पर काँग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा नही लेंगे इसकी सूचना देने कलेक्टर कार्यालय आये थे कलेक्टर साहब ने ज्ञापन लिया है। गाँव वाले चाहते है इस विषय पर राजनीति न होकर हमे राहत मिले इस दिशा में काम होना चाहिए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

