खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस पार्टी में रायपुर दक्षिण की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है। बीते कल दिनभर राजधानी रायपुर में पैराशूट प्रत्याशी के खिलाफ विरोध चला, दरअसल प्रमोद दुबे के समर्थकों ने मोर्चा खोल रखा है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज से प्रमोद दुबे ने मुलाकात भी की।
खबर है कि राजीव (शानू) वोरा जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व मोतीलाल वोरा के भतीजे है। उन्होंने कांग्रेस से रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दावेदारी पेश की है। दमदारी से चुनाव लड़ने और बीजेपी को परास्त करने टिकट माँगा है। इस बीच प्रमोद दुबे ने नामांकन फार्म भी खरीद लिया है। जिसके बाद शानू वोरा अब AICC पहुंच गए है। चर्चा है कि आज दिनभर शानू वोरा AICC के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
इस बीच पार्टी के नेताओं से ये बात भी चर्चा में आई है कि आलाकमान शानू वोरा को टिकट देना चाहते है लेकिन प्रदेश के नेता प्रमोद दुबे का समर्थन कर रहे है। बता दें कि आज-कल में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। प्रत्याशी चयन के लिए देर रात तक बैठकों का दौर जारी है। राजीव भवन में दावेदारों के समर्थक शाम रात तक उमड़ रहे है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

