खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस नेत्री के बेटे ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। फ़िलहाल मानिकचौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में निवासरत माया थापा के बेटे रितेश ने बीती रात घर पर पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि 34 वर्षीय रितेश एक बच्चे के पिता थे। शख्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

