खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में सड़कों के सामने अवैध कब्जा के कारण यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई है। दुरुस्त करने नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान 6 बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं, 22 दुकानों के सामने लगे शेड हटाए गए। साथ ही 12 गुमटियों की जब्ती भी बनाई।
दरअसल, शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का प्रमुख कारण मेन रोड की दुकानों पर अतिक्रमण है। एक तरफ व्यापारी दुकानों के सामने शेड व निर्माण कर सड़क पर दुकान लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है, जिसके कारण आवागमन बाधित होता है।
कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनेश सिंह ने निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ शहर की सड़कों पर पैदल पेट्रोलिंग कर दुकानों के सामने बने शेड व अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

