खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल द्वारा सील कर दिया गया है। गायत्री मेडिकल स्टोर बीजापुर के प्रथम तल में अवैध क्लीनिक के संचालन संबंधी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की अगुवाई में बीएमओ बीजापुर, तहसीलदार बीजापुर एवं थाना प्रभारी बीजापुर की टीम के द्वारा संयुक्त छापा मार कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे कार्यवाही के दौरान कुछ मरीज भी पाए गए और कुछ अचानक हुई कार्यवाही से घबराकर भाग गए। कार्यवाही के दौरान गर्भपात किट, सेलाइन की बोतलें, खून जांच करने की मशीनें, खून से भरी पिपेट और भारी मात्रा में दवाईयां पाई गई जिसे नियमानुसार जप्ती कर क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई है। पूर्व में भी उक्त क्लीनिक जिसका संचालक रमेश मिश्रा है पर कार्यवाही की गई थी और उसे हिदायत भी दी गई थी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिले में कुछ जगहों से अवैध क्लीनिक संचालन कर लोगों के जान से खिलवाड़ करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है।
बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे समस्त अयोग्य डाक्टरों एवं अवैध क्लीनिक संचालको पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

