खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम के पोषणपल्ली में ग्रामीण की हत्या करने वाले 4 आरोपियों तेलम रामैया के साथ मट्टी कांतैया, कुरसम शंकर व सुरेंद्र धुर्वा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में आरोपियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर फर्जी नक्सली पर्चा भी उन्होंने शव के पास फेंक दिया था। आज शुक्रवार काे गिरफ्तार चाराे आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर को पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया का शव गांव के पास मिला था, जिसके पास मद्देड़ एरिया कमेटी के हवाले से हत्या करने का पर्चा भी मिला था। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मृतक का तेलम रामैया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उसने कन्हैया को जान से मारने की योजना बनाई। इसके बाद इसे नक्सलियों द्वारा की गई हत्या करार देने नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के कमांडर बुचन्ना के नाम से पर्चा तैयार कर शव के पास फेंक दिया।
आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन शाम 7 बजे उन्होंने मृतक कन्हैया काे पुराने स्कूल के पीछे बुलाने के बाद उसे नहर के किनारे ले जाकर डंडे से हमला किया, फिर गुप्ती से उस पर ताबड़तोड़ हमले किए और फर्जी पर्चा फेंककर फरार हो गए। मामले में तेलम रामैया के साथ मट्टी कांतैया, कुरसम शंकर व सुरेंद्र धुर्वा को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

