खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना मुखबीर के सूचना मिली कि 1 संदिग्ध व्यक्ति बोधराजपदर से मैलासूर जाने वाले मार्ग में घुम रहा है, जिसे तस्दीक हेतु थाना भेज्जी से जिला बल, डीआरजी एवं 219 सीआरपीएफ की सयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम मड़कम मुड़ा पिता मड़कम हुंगा (गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी किंदरेलपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना बताया।
पकड़े गये आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर 3 नग बीजीएल सेल, 3 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग डेटोनेटर, 3 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया। पकड़े गये आरोपी एवं बरामद सामग्री को थाना लाकर कर नक्सल रिकार्ड जांच करने पर आरोपी मड़कम मुड़ा के विरूद्ध पूर्व से थाना भेज्जी में अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 147, 148, 149, 120 (बी), 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व है। उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

