खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ग्राम भुरवाल निवासी कावेराम, पिता हिरूराम, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली तब वे विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी ली और उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया।
धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है। कावेराम ने 2.00 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से करेला और टमाटर खेती शुरू किया, जिससे उनकी पहले की आय की अपेक्षा अधिक आय में वृद्धि हुई। किसान कावेराम हमेशा धान की फसल लगाता था, समय के साथ साथ उत्पादन में कमी आने लगी और लागत मे वृध्दि होने से आमदनी में कमी होती थी।
उद्यानिकी विभाग द्वारा कावेराम को उद्यानिकी फसल करेला एवं टमाटर खेती करने का सुझाव दिया गया और अब वह 35 से 40 क्विंटल करेला एवं टमाटर का उत्पादन कर रहा है, जिससे कावेराम की आमदनी में बढोत्तरी होने लगी है। कावेराम को इस खेती से 01 लाख 14 हजार से अधीक रूपए की आमदनी प्राप्त हुआ है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसे देखकर आसपास कृषक भी उद्यानिकी की खेती कर रहे है। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषक को वर्ष 2023-24 में पैक हाउस निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

