खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से पांच मृत व्यक्ति के निकट परिजन के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। पांच व्यक्ति के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राही में सोनाबाई पति स्व. मनीराम यादव, निवासी ग्राम बछेरा तहसील सिमगा, फिरतराम पिता झाडूराम, निवासी ग्राम पुटपुरा, तहसील कसडोल,बिहारी पिता फिरतू रात्रे, निवासी ग्राम देवरीखुर्द, तहसील कसडोल, राजकुमारी पति स्व. द्वारिका ध्रुव, निवासी ग्राम सेमरिया, तहसील कसडोल एवं नवधे साहू पिता स्व. पंचराम साहू, निवासी ग्राम बैजनाथ, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राही के निकट परिजन आकाशीय बिजली गिरने, सर्पदंश, कुंआ, तालाब के पानी में डूबने तथा आंधी तूफान आ जाने के कारण बाड़ी में लगे पम्प कनेक्शन के तार टुटने कर करंट लगने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित परिवार के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

