खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव से जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ले ली। इसी शक के चलते आरोपियों ने योजना बना कर बुजुर्ग की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने किया है।
जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को साकिन, बांसकुण्ड निवासी 70 साल के बुजुर्ग सुगनूराम उसेण्डी, पिता- स्व० सन्नूराम उसेण्डी (मृतक) का खून से लथपथ शव गांव के स्कूल पारा खेल मैदान के पास मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।
पुलिस को विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक बैगा-गुनिया (झाड़-फूंक) का काम करता था। मृतक का भतीजा रंजीत उसेण्डी के पिता की 3 साल पहले घर बनाते समय बीमार होने से मृत्यु हो गई। इसी तरह रंजीत उसेण्डी के सहपाठी प्रकाश दर्रो और सुनील उईके के पिता की भी पेड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई। इन तरह तीनों दोस्तों के पिता की अचानक मौत को लेकर तीनों बैगा काम करने वाले सुगनूराम उसेण्डी (मृतक) पर शक करने लगे। तीनों को लगता था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उन तीनों के पिता की जानें ले ली।
इधर घटना स्थल से भागकर रंजीत अपने घर गया और सुनील-प्रकाश अपने बाकी दोस्तों के पास सुनील के घर पर चल रहे पार्टी में पहुंचे और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पांचों दोस्त मिलकर फिर सुगनूराम के पास पहुंचे और फिर से उसकी बेदर्दी से पिटाई कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को शव को उठाकर रास्ते के किनारे फेक दिया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपीयों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस के डण्डे और खून लगे कपड़े जप्त किये हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

