खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे पर आदिवासी लड़के से जमकर मारपीट का आरोप है। साजा विधायक साहू ने अपने बेटे पर दर्ज FIR को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि बिना किसी जांच के उनके बेटे पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईश्वर साहू ने कहा कि विरोधी उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनका दावा है कि जब राजनीतिक विरोधी उन्हें नहीं हरा पाए, तो उन्होंने उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की। मामला साजा थाना इलाके के चेचानमेटा का है।
जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को गांव में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिरनपुर का रहने वाला आदिवासी युवक मनीष मंडावी भी पहुंचा था। पीड़ित मनीष मंडावी ने बताया कि उसके दोस्त राहुल और विधायक बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हो रहा था। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो कृष्णा साहू ने बदसलूकी की, जातिगत गाली-गलौज की। हाथ के कड़े से मारा। मारपीट में करीब 10 लोग थे। उसके दोस्त को भी पीटा गया है। सिर और शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने बेटे पर दर्ज एफआईआर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। साहू ने कहा कि बिना किसी जांच के उनके बेटे कृष्णा साहू पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। साहू का दावा है कि जब राजनीतिक विरोधी उन्हें नहीं हरा पाए, तो उन्होंने उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

