खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील भानपुरी ग्राम मुंजला निवासी उची यादव की मृत्यु आग में जलने से पुत्री लचदोबाई को, ग्राम तिरथा निवासी कहरू राम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि कुंती को, ग्राम सालेमेटा निवासी कलावती की मृत्यु सांप काटने से पिता बिहारी लाल कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी लुदरा कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पत्नि डोमनी को, ग्राम कुंगारपारा निवासी गोविन्द राम कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि सुकरी कश्यप को, तहसील बकावण्ड ग्राम चितालुर निवासी भागीरती की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि सुभद्रा को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम बेलर निवासी बुकी बाई नाग की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री बुदरी को, ग्राम एरवार निवासी बोमड़ा मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि कोसी मंडावी को, ग्राम बड़े गुमियापाल निवासी जयमो की मृत्यु पानी में डूबने से पिता माहंगू को और ग्राम मिचनार निवासी दीवा की मृत्यु सांप काटने से पत्नि काड़े बाई प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

