खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम करंजी निवासी गर्भवती महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर मामले की जांच करने के लिए परपा पुलिस एवं तहसीलदार मेकाॅज पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवती के ससुराल एवं मायके दोनों पक्षो का बयान दर्ज किया गया है। आज साेमवार काे शव का पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरेंगा निवासी चेतन जो राजमिस्त्री का काम करता था, पहले से शादी शुदा था, चेतन के 4 बच्चे भी थे, इस दौरान चेतन ने साल भर पहले करंजी की पार्वती से भी विवाह कर लिया, परिजनों ने इस बात को लेकर काफी समझाइश भी दिए, लेकिन उसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने की बात कही, जिसके बाद परिजनों ने चेतन व उसकी दूसरी पत्नी को अलग कर दिया। इस दौरान पता चला कि महिला चार माह की गर्भवती है, इस दौरान दोनों साथ मे रह रहे थे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज लाया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


