खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें भारत के कुछ राज्यों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। नक्सल हिंसा के चलते कुछ राज्यों में यात्रा में सावधानी बरतने की भी एडवाइजरी है, इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। अमेरिकी सरकार के इस फरमान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी पलटवार किया है। कहा कि सोरोस की पहुंच अब शायद राजीव भवन तक है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस ट्रैवल एडवाइजरी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि क्या यह अमृत काल है, अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के छह राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है, जिसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री की अमेरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ने साफ़ कहा है कि भारत और ख़ासकर छत्तीसगढ़ में महिलाएं अकेले यात्रा न करें। क्यों? क्योंकि बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद बेकाबू हैं। बेटी बचाओ” सिर्फ़ नारे और पोस्टर तक सीमित रहा, केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की नाकामी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया है। गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में होंगे, वह भाषण से परे समीक्षा करें क्योंकि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा सब उनकी ज़िम्मेदारी है, जिस कारण पूरे राष्ट्र और छत्तीसगढ़ पर ये गंभीर आरोप और सवालिया निशान उठें हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “विश्वगुरु” का दावा और “अमृतकाल” का ढोल दोनों खोखले हैं। यह पोल प्रधानमंत्री के ही अभिन्न मित्र बार-बार खोल रहे हैं। हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो मोदी राज के ‘नए भारत’ को howdy और hugs के बावजूद सिर्फ चेतावनी और अपमान मिलता रहेगा।
ट्रैवल एडवाइजरी को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हमले का पलटवार किया है। भाजपा ने इतिहास में कांग्रेस की इसे दयनीय स्थिति बताया है। कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति अब अमेरिका आधारित प्रोपगैंडा पर निभर करती है। राष्ट्रीय कांग्रेस का काम केवल ट्रंप के संघर्षविराम से संबंधित ट्वीट गिनने और प्रदेश कांग्रेस का अमेरिका की कोई कथित एडवाइजरी पर राजनीति करने का रह गया है। ट्रैवल एडवायजरी पर बयान को शर्मनाक और हास्यास्पद बताया और कहा कि इस पर क्या टिप्पणी की जाए, शायद अब सोरोस की पहुंच राजीव भवन तक है। आगे कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो वह किसी भारतीय आंकड़ें को लेकर बहस करे। साथ ही पूर्व सीएम को याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में हर छह घंटे पर एक बलात्कार और 8 घंटे पर हत्या होती थी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


