खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों को मौसमी खेती के साथ अन्य फसल और सब्जी उत्पादन के लिए जांजगीर -चाम्पा जिले के उद्यान विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है,जांजगीर-चाम्पा के सभी विकास खंडो,जैसे पामगढ, बलौदा,अकलतरा,बम्हनीडीह के किसानो क़ो राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना से लाभान्वित किया गया है।पामगढ विकास खंड के ग्राम- बारगांव,बेलारी, के किसानों द्वारा परिवर्तन खेती द्वारा उन्नत तकनिक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ मल्चिंग लगाकर ग्राफ्टेड़ भिंडी, परवल,कुंदरू, बरबटी फसल से खेती किए हैं। इस दौरान जिले के किसानों ने उघान विभाग द्वारा फसल को ही अपना पूरा समय दिया परवल की खेती से कृषक 45 क्विंटल प्रति सप्ताह उत्पादन ले रहा है वही कृषक ग्राफ्टेड बैगन से प्रतिदिन 2 क्विंटल उत्पादन ले रहा हैं।राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना द्वारा तो लाभ मिल रहा है हमारा उद्देश्य है,की ब्लॉक के सभी किसानों क़ो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिला सके!
जांजगीर-चाम्पा जिले शासकीय उघान रोपणी विभाग से प्राप्त सहयोग और अधिकारी कर्मचारियों से समय-समय पर मिलते रहने वाले मार्गदर्शन से संभव हो पाया हैं।हालांकि इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता की किसान की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत एवं लगन भी शामिल हैं।किसानों क़ो आमदनी हों रही है साथ ही गांव के लोगों क़ो भी मजदूरी मिल रहा है।
मजदूरों का कहना है, की हमें पहले हमें दूसरे के यहां काम करने जाते थे, लेकिन गांव में ही बाड़ी का काम मिला है, अच्छे से काम चल रहा है सप्ताह में मजदूरी मिल जाती है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


