खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के पामगढ़ की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सालू डहरिया के सपनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उड़ान दे दी है। चीन के सियान शहर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में सालू भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके रास्ते की बड़ी बाधा बन गई थी। मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ी सालू डहरिया को 1.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सालू का मनोबल बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
CM ने सालू से वीडियो कॉल पर की बात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर के माध्यम से सालू डहरिया से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सालू की उपलब्धियों की सराहना की और चीन में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए कहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन राज्य के लिए गर्व की बात है।
सालू डहरिया ने अबतक 12 नेशनल गेमों में हिस्सा लिया है। 14 से 20 जुलाई 2025 तक होने वाली इंटरनेशनल सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में सालू का चयन हुआ है।
पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि पामगढ़ की बेटी अब चीन जाएगी और अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेगी।”
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


