खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव का बिगुल बच चुका है।तारीख के ऐलान के साथ राजनीतिक दल खासकर भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मविश्वास भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं। सामने वाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए। रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है, बृजमोहन अग्रवाल 8 बार लगातार विजयी हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं। निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी।
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

