हत्याकांड में NSUI अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी भी शामिल
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के साथ पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपियों में सूरजपुर के एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी भी शामिल है, इसके आलावा आरोपियों में कुलदीप साहू पिता अशोक साहू के अलावा आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा, फुल सिंह पिता गनपथ सिंह, सूरज साहू पिता राजाराम साहू हैं। पांचों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
IG अंकित गर्ग ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की हत्या की नियत से आरोपी कुलदीप साहू, सीके चौधरी और रिंकू सिंह उसके घर गए थे, मगर वे घर पर नहीं थे। यहां हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या की गई। दोनों के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।
उन्होंने बताया कि, एक आरोपी सूरज साहू बाकी सभी आरोपियों को भगाने में शामिल था। एक अन्य आरोपी गोल्डी हत्या के पहले कॉन्स्टेबल पर गर्म तेल फेंकने और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश में शामिल था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

