खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक बुजुर्ग महिला पिंक रंग की फूलदार साड़ी पहनी है, हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन जगदलपुर में उतरकर डरी सहमी बैठी है, जो अपने पास एक नीला रंग की प्रिंटेड थैला रखी है, जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से उड़ीसा प्रांत से परिवहन करनं की सूचना पर कार्यवाही हेतु टीम रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम सरला पति सुरेश सिंग उम्र 55 वर्ष निवासी नगला सरकी जिला बदायू उप्र.का होना बतायी जिनके पास में रखे एक प्रिंटदार थैला की तलाशी लेने पर 5.152 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
जिसे अपने पास रखने के संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया तथा अवैध रूप से गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से आरोपिया के कब्जे में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा काे एनडीपीएस एक्ट 20(बी ) के तहत जप्त कर आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

