खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पशु प्रेमियों और जागरूक नागरिकों ने स्थानीय पशु चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और सर्जरी कार्य हेतु सर्जन की अनुपलब्धता को लेकर नागरिकों का कहना है कि पशु चिकित्सा सेवाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं और समय पर उचित उपचार नही मिलने के कारण कई मूक पशुओं की असमय मृत्यु हो रही है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार जिला पशु चिकित्सालय एवं ज्वाइंट डायरेक्टर को शिकायत दी गई, परंतु हर बार मामले को अनदेखा कर दिया गया। यह स्थिति न केवल विभागीय लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि पशु अधिकारों के प्रति असंवेदनशीलता का परिचायक भी है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पशु प्रेमियों ने जगदलपुर विधायक किरण देव से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। श्री देव ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए नागरिकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे संबंधित विभाग से चर्चा कर नगर में योग्य पशु सर्जन की नियुक्ति एवं ज्वाइंट डायरेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पहल करेंगे। जिसके बाद पशु प्रेमियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही पशुओं की चिकित्सा सेवा में सुधार देखने को मिलेगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


