खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के आमाबेड़ा तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक पुरुषोत्तम कुमार गौतम, जिसे कुछ महीने पूर्व एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था और जेल दाखिल कर दिया था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर आ गया है। इसके बाद उसका एक और रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुरुषोत्तम कुमार गौतम तहसील कार्यालय के सामने खुलेआम बैठकर ग्रामीणों से भूमि के कागज सुधारने के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वयं ग्रामीणों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए उनका कहना है कि पुरुषोत्तम कुमार गौतम जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि स्थायी रूप से बर्खास्तगी और कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि अन्य कर्मचारी भी सबक लें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


