सनातन धर्म में पिता को विशेष स्थान प्राप्त है, जिनके संघर्ष से हमें जीवन में शिक्षा, सम्मान, सफलता और सुख की प्राप्ति होती है।शास्त्र और वेदों में पिता को भगवान समान माना गया है।
हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है, जोकि इस बार 15 जून 2025 को है। यह दिन ऐसे पुरुषों को समर्पित होता है, जोकि पिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को एक विशेष उपाधि प्राप्त है। इसी तरह सूर्य का संबंध पिता से होता है। क्योंकि पिता के समान ही सूर्य जगत का पोषण करते हैं। ज्योतिष के अनुसार पिता से अच्छे और मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए सूर्य ग्रह से जुड़े उपाय करने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पिता के साथ आपके संबंध कैसे हैं, इसका पता कुंडली में सूर्य की स्थिति से भी समझा जा सकता है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर पिता-पुत्र के संबंधों में खटास आती है। साथ ही मान-सम्मान और यश की कमी भी होती है।
पिता के साथ जिनके संबंध अच्छे नहीं होते या जो लोग अपने पिता का सम्मान नहीं करते, उन्हे सूर्य की कृपा प्राप्त नहीं होती। जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो हड्डी में समस्या, अपयश की स्थिति, विटामिन डी की कमी, हृदय रोग और रोजगार आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पिता के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए रविवार के दिन नहाने के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य देना चाहिए। गुड़ का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन नमक, अदरक और मांसाहार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई


