खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। भाकपा जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उग्र दमनकारी आंदओलन के दाैरान छत्तीसगढ़ छोड़कर तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले में रह रहे 27 परिवारों को तेलंगाना वन विभाग ने किया जमीन और घर से बेदखल कर घरों में तोड़फोड़ और पिटाई कर छत्तीसगढ़ बॉर्डर तारलागुडा में लाकर छोड़ा दिया है। तेलंगाना से बेदखल हुए बस्तर के आदिवासियों की, सरकार तत्काल संज्ञान में ले और उनके स्थाई रुप से रहने एवं जीवन निर्वाह के साधनों की भी उचित व्यवस्था करें। सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने इस सारे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव वाली भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी हितों को लेकर गंभीर नही है। वे सिर्फ़ देश के पूंजीवादियों की दलाली कर रही है और यहां के आदिवासियों को नक्सली के नाम से बेदखल कर इनके ज़मीनों को बड़े कार्पोरेट के हवाले करना चाहती है। यह मौजूदा सरकार कि प्रमुख नीति है जिसका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विरोध करती
उन्हाेने बताया कि विगत कई वषों पूर्व बस्तर के अंदर भाजपा-काग्रेस ने मिलकर नक्सली उन्मूलन के नाम से सलवा जुडूम आंदोलन चलाया गया था। इस उग्र दमनकारी आंदओलन से प्रभावित बस्तर के कई आदिवासी परिवार पड़ोसी राज्यों में पलायन कर गए। जिसमें सर्वाधिक आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा में लगभग एक लाख से अधिक लोग पलायन कर जंगलों में बस गये और मजदूरी कर अपना जीवनी यापन कर रहे थे। समय-समय पर इन्हें वापस लाने की मांग राजनैतिक दलों द्वारा सरकार से करते आ रहे थे, लेकिन भाजपा कांग्रेस की किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नही दिया। जिसका खामियाजा आज बस्तर के आदिवासी भुगत रहे हैं, उनकी सुध लेने वाले कोई नही।उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़ की पूंजीवादी परास्त सरकारें यहां के आदिवासियों को उनके ज़मीन छीनने के उद्देश्य से वोट की राजनीति कर सिर्फ़ उन्हे पलायन करने के लिए मजबूर किया है, जिसका सीपीआई कड़ी निंदा करती है। कल तेलंगाना में बस्तर के आदिवासियों के साथ हुए बर्बरता की सीपीआई कड़ी निंदा करती है ।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

